IPL 2026 के बाद पंजाब किंग्स का साथ छोड़ेंगे साईराज बहुतुले, जल्द ही गौतम गंभीर की टीम में होंगे शामिल

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 08 May 2026 9:08 PM

विज्ञापन

साईराज बहुतुले (फोटो-सोशल मीडिया)

IPL 2026 के बाद पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले टीम का साथ छोड़ देंगे. पंजाब किंग्स का साथ छोड़ने के बाद वो भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे.

विज्ञापन

IPL 2026 के दौरान एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले इस सीजन के बाद टीम का साथ छोड़ देंगे. पंजाब किंग्स से अलग होते ही साईराज भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे.

खबरों के मुताबिक, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने साईराज बहुतुले से बात की है और उन्हें आईपीएल के बाद भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल करने का मन बना लिया है. 53 साल के बहुतुले ने स्पिन-बॉलिंग कोच के तौर पर अपने काम से कई लोगों को प्रभावित किया है और माना जाता है कि गंभीर भी उनके काम से काफी प्रभावित हुए हैं.

पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हैं बहुतुले

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर और बीसीसीआई के सीनियर अधिकारियों ने बहुतुले के साथ चर्चा की है और आईपीएल के खत्म होने के बाद वो पंजाब किंग्स से अलग होने के लिए तैयार हो गए हैं. बहुतुले अभी पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोच के तौर पर काम रहे रहे हैं.

साईराज बहुतुले का करियर

एक लेग-स्पिनर के तौर पर बहुतुले ने 1997 से 2003 के बीच भारत के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे मैच खेले. हालांकि उनका इंटरनेशनल करियर छोटा रहा, लेकिन बहुतुले का भारत में घरेलू करियर काफी शानदार रहा. उन्होंने पांच अलग-अलग टीमों महाराष्ट्र, मुंबई, आंध्र, असम और विदर्भ के अलावा सरे के लिए भी खेला.

उन्होंने 188 फर्स्ट-क्लास मैच खेले और 26 की औसत से 630 विकेट लिए. जिसमें 27 बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है. लिस्ट A क्रिकेट में उन्होंने 143 मैचों में 197 विकेट लिए। बहुतुले ने गेंद के साथ बल्ले से भी अहम योगदान दिया. फर्स्ट-क्लास करियर में उन्होंने 31.83 की औसत से 6,176 रन बनाए, जिसमें नौ शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं. लिस्ट A क्रिकेट में उन्होंने 1,367 रन बनाए. जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं.

साईराज का कोचिंग करियर

साईराज बहुतुले इससे पहले भी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं. वह श्रीलंका दौरे और 2023 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाले सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे. वह पहले BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से भी जुड़े रहे हैं. मौजूदा आईपीएल सीजन से पहले साईराज को पंजाब किंग्स का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया गया था. इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स के साथ भी काम कर चुके थे.

IPL के बाद भारतीय टीम का बिजी शेड्यूल

आईपीएल 2026 के खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी. 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला जाएगा. जिसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होगी. इसके बाद भारतीय टीम आयरलैंड दौरे के लिए रवाना होगी. आयरलैंड में दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.

यह भी पढ़ें: MS Dhoni बने झारखंड और बिहार के सबसे बड़े टैक्सपेयर, आयकर विभाग का खुलासा

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola