DC vs KKR: कोलकाता के गेंदबाजों का दबदबा, दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 142 रन

Updated:
विज्ञापन

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

विज्ञापन

DC vs KKR: आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए. कोलकाता को चौथी जीत हासिल करने के लिए 143 रन बनाने होंगे.

विज्ञापन

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही. केएल राहुल और पथुम निसांका के बीच पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई. केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद मीडिल ऑर्डर पूरी तरह से नाकाम रहा.

निसांका की अर्धशतकीय पारी

केएल राहुल के आउट होने के बाद लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. हालांकि, इस दौरान पथुम निसांका ने अपना अर्धशतक पूरा किया. निसांका ने 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली. उसके अलावा अंत में आशुतोष शर्मा ने 39 रनों की पारी खेली. वहीं अक्षर पटेल भी संघर्ष करते हुए 11 रन बनाए। बाकी के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. कोलकाता के लिए कार्तिक त्यागी ने 2, अनुकूल रॉय ने 2, वैभव अरोडा ने 1, कैमरून ग्रीन ने 1 और सुनील नरेन ने 1 विकेट चटकाए.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, मिचेल स्टार्क, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार.

इम्पैक्ट सब: कुलदीप यादव, करुण नायर, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघवंशी, कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.

इम्पैक्ट सब: फ़िन एलन, रमनदीप सिंह, नवदीप सैनी, तेजस्वी सिंह, टिम साइफर्ट.

टॉस जीतने के बाद कोलकाता के कप्तान ने क्या कहा?

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला किया. गेंदबाजी का फैसला करते हुए रहाणे ने कहा कि पिछले तीन मुकाबले में यहां पर काफी अलग रहे हैं. ऐसे में विकेट का आकलन का ज्यादा सही नहीं है. इस विकेट को रीड करना कठिन है, परिस्थिति के अनुसार खेलना ही सही रहेगा. ब्रेक का काफी फायदा मिला है और हम इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.

यह भी पढ़ें: DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेंगे मथीशा पथिराना? KKR के मेंटर ने मैच से पहले किया खुलासा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola