ओ माय गॉड रोहित… हिटमैन की फिटनेस देख नीता अंबानी के उड़े होश, रिएक्शन हुआ वायरल

Updated at : 27 Mar 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
Rohit Sharma Nita Ambani Video

रोहित शर्मा और नीता अंबानी, Pic- Screenshot/Instagram (MI)

Rohit Sharma Nita Ambani Video: मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह रोहित शर्मा की शानदार फिटनेस देखकर हैरान हैं. आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले रोहित के इस स्लिम लुक को देखकर नीता अंबानी ने बोला- ओ माय गॉड रोहित.

विज्ञापन

Rohit Sharma Nita Ambani Video: नीता अंबानी और रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें नीता अंबानी हिटमैन की फिटनेस की चर्चा करती नजर आ रही हैं. रोहित का नया अवतार देखकर नीता अंबानी एकदम हैरान रह गईं और उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया. फैंस को भी यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

नीता अंबानी का वायरल रिएक्शन

नीता अंबानी हाल ही में मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन में टीम से मिलने पहुंची थीं. जब वह रोहित शर्मा के पास गईं, तो उनकी फिटनेस देखकर वह हैरान रह गईं. नीता अंबानी ने रोहित से कहा, “हे भगवान, रोहित, मैं तुम्हें पहचान ही नहीं पाई. तुम तो बिल्कुल एक यंग लडके जैसे लग रहे हो.” यह सुनकर रोहित शर्मा भी मुस्कुराने लगे. इस वीडियो में नीता अंबानी अपने पोते के साथ नजर आ रही हैं. उन्होंने कीरोन पोलार्ड को ‘पॉली काका’ कहकर भी मिलाया.

रोहित शर्मा की गजब की फिटनेस

पिछले कुछ महीनों में रोहित शर्मा ने अपनी सेहत पर बहुत ज्यादा काम किया है. अब वह पहले से काफी फिट और दुबले नजर आ रहे हैं. टीम के कोच और रोहित के दोस्त अभिषेक नायर ने भी बताया था कि रोहित ने अपना वजन कम करने के लिए काफी पसीना बहाया है. इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी उनका यह बदलाव देखने को मिला था. फैंस को हिटमैन का यह नया लुक बहुत लुभा रहा है.

रोहित-नीता अंबानी के वीडियो पर फैंस का रिएक्शन

इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस के अकाउंट से शेयर रोहित शर्मा और नीता अंबानी के वीडियो को खबर लिखे जानें तक 32 लाख लोग देख चुके हैं. इसके साथ ही फैंस इस वीडियो पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. @swadil_aep नाम के यूजर लिखते हैं तारीफ हो गई रोहित भाई, इसके आगे उन्होंने शर्माने वाला इमोजी भी लगाया है. वहीं एक और यूजर @i.showcricket लिखते हैं कि यंग बॉय ही तो है. इसके अलावा भी फैंस काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

IPL 2026 में MI का पहला मैच 29 मार्च को

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को खेलेगी. यह मैच उनके घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा. इस बार टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं. मुंबई इंडियंस को अपने छठे आईपीएल खिताब का इंतजार है. फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा इस सीजन में अपने बल्ले से खूब रन बनाएंगे.

IPL में रोहित शर्मा के आंकड़े

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने अब तक 272 मैचों में 7046 रन बनाए हैं. इसमें दो शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं. उनका स्ट्राइक रेट 132 के करीब रहा है. साल 2016 में उन्होंने आखिरी बार किसी एक सीजन में 450 से ज्यादा रन बनाए थे. पिछले सीजन में उन्होंने 15 पारियों में 418 रन बनाए थे. इस बार फैंस को उनसे एक विशाल स्कोर की उम्मीद है ताकि वह अपने पुराने फॉर्म में लौट सकें.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026 में नए अंदाज में नजर आएंगे अश्विन, जानें क्यों कैंसिल हुई ओपनिंग सेरेमनी

हार्दिक पंड्या ने जीता दिल, वानखेडे के ग्राउंड स्टाफ को दिए 10-10 लाख, जानें वजह

Video: बैटिंग छोड़ कुत्ते के साथ खेलने लगा खिलाड़ी, दिल्ली के प्रैक्टिस मैच में दिखा अनोखा नजारा

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola