IPL 2026 में नए अंदाज में नजर आएंगे अश्विन, जानें क्यों कैंसिल हुई ओपनिंग सेरेमनी

Updated at : 27 Mar 2026 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 R Ashwin hindi Commentator

रविचंद्रन अश्विन, Pic- Social Media/X

IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले दो बडी खबरे आई है. रविचंद्रन अश्विन अब जियो हॉटस्टार पर हिंदी कमेंट्री करते नजर आएंगे. वहीं पिछले साल आरसीबी की जीत के जश्न में हुए दर्दनाक हादसे के कारण बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी रद्द करने का फैसला किया है.

विज्ञापन

IPL 2026: आर अश्विन की मातृभाषा तमिल है और उनकी अंग्रेजी भी काफी अच्छी है. इसके बावजूद वह हिंदी में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे. अश्विन को क्रिकेट में सबसे तेज दिमाग का व्यक्ति भी माना जाता है. फैंस यूट्यूब पर हिंदी में उनके विश्लेषण ‘ऐश की बात’ को पहले से ही बहुत पसंद करते है. उनके पास 221 आईपीएल मैच खेलने और 187 विकेट लेने का विशाल अनुभव है. लाइव मैच में उनकी राय सुनना काफी रोमांचक होगा.

हिंदी कमेंट्री पैनल में अश्विन की एंट्री 

रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना आखिरी सीजन खेला था. इसके बाद उन्होंने इस लीग से संन्यास ले लिया था. अब वह बतौर खिलाडी नहीं बल्कि एक कमेंटेटर के तौर पर आईपीएल 2026 में अपनी नई पारी शुरू करेंगे. 

IPL 2026 के लिए दिग्गजो का कमेंट्री पैनल 

आईपीएल के 19वे सीजन के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान हो गया है. हिंदी पैनल में आर अश्विन के साथ सुरेश रैना, हरभजन सिंह, दिखेंगे. वहीं अंग्रेजी पैनल में एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन, फाफ डुप्लेसी, नजर आएंगे.

क्रमहिंदी कमेंट्री पैनलअंग्रेजी कमेंट्री पैनल
1आर अश्विनएबी डिविलियर्स
2सुरेश रैनाडेल स्टेन
3हरभजन सिंहफाफ डुप्लेसी
4इरफान पठानकेविन पीटरसन
5वीरेंद्र सहवागएरॉन फिंच
6अनिल कुंबलेऑयन मॉर्गन
7पीयूष चावलामाइकल क्लार्क
8उमेश यादवमिचेल मैक्लेनेघन
9आकाश चोपडादीप दासगुप्ता
10चेतेश्वर पुजारासुनील गावस्कर
11आदित्य तरेरवि शास्त्री
12नवजोत सिंह सिद्धूहर्षा भोगले
13सुनील गावस्करइयान बिशप
14संजय बांगरसाइमन डूल
15अजय जडेजाडैनियल मॉरिसन
16मोहम्मद कैफडैरेन गंगा
17सबा करीमनिक नाइट
18दीप दासगुप्ताग्रेम स्मिथ
19पदमजीत सहरावत
20अनंत त्यागी
21सुनील तनेजा

अश्विन ने विदेशी लीग के लिए छोडा इंटरनेशनल क्रिकेट 

अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास का फैसला विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए लिया था. बीसीसीआई के नियम के अनुसार केवल रिटायर हो चुके भारतीय खिलाडी ही भारत के बाहर विदेशी लीग में खेल सकते है. अश्विन आईएलटी20 और बिग बैश लीग में हिस्सा लेना चाहते थे. हालांकि चोट और कुछ निजी कारणो के चलते वह इन टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए. अब फैंस एक बार फिर से टीवी पर अश्विन को देख और सुन सकेंगे.

IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी 

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने साफ किया है कि इस साल कोई भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा. यह फैसला पिछले साल 4 जून 2025 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई एक दुखद घटना के कारण लिया गया है. उस दिन आरसीबी की खिताबी जीत के जश्न के दौरान भगदड मचने से 11 फैंस की जान चली गई थी. बोर्ड सीजन की शुरुआत शांति और सम्मान के साथ करना चाहता है. हालांकि 31 मई को टूर्नामेंट के अंत में एक क्लोजिंग सेरेमनी होगी.

आरसीबी ने हमेशा के लिए खाली रखी 11 सीटें 

आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने भी अपनी जान गंवाने वाले उन 11 फैंस को भावुक श्रद्धांजलि दी है. टीम ने फैसला किया है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन फैंस की याद में हमेशा के लिए 11 सीटें खाली रखी जाएंगी. यह खेल और फैंस के बीच के गहरे रिश्ते को दिखाता है.

ये भी पढ़ें-

हार्दिक पंड्या ने जीता दिल, वानखेडे के ग्राउंड स्टाफ को दिए 10-10 लाख, जानें वजह

Video: बैटिंग छोड़ कुत्ते के साथ खेलने लगा खिलाड़ी, दिल्ली के प्रैक्टिस मैच में दिखा अनोखा नजारा

तू तो एलन डोनाल्ड बन रहा है, वेंकटेश अय्यर की यॉर्कर देख कोहली का रिएक्शन वायरल

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola