हार्दिक पंड्या ने जीता दिल, वानखेडे के ग्राउंड स्टाफ को दिए 10-10 लाख, जानें वजह
वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ के साथ हार्दिक पंड्या, pic- Social Media/X
Hardik Pandya Gifts 10 Lakh: हार्दिक पंड्या ने मुंबई के वानखेडे स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को 10-10 लाख रुपये के चेक बांटे हैं. टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान इन कर्मचारियों ने रात भर जागकर हार्दिक की मदद की थी. अब मुंबई इंडियंस के कप्तान ने अपना वादा निभाकर सबका दिल जीत लिया.
Highlights
Hardik Pandya Gifts 10 Lakh: ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने खेल और ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं. महंगी घड़ियों और स्पोर्ट्स कार का शौक रखने वाले हार्दिक कभी कभी अपने बर्ताव के कारण चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा काम किया है जिसने सबका दिल जीत लिया है. हार्दिक ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को 10-10 लाख रुपये का चेक दिया है. यह इनाम किसी पिच को बनाने के लिए बिल्कुल नहीं दिया गया है. इसके पीछे एक पुरानी और खास वजह है.
रात भर प्रैक्टिस में स्टाफ ने की पूरी मदद
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हार्दिक पंड्या वानखेड़े स्टेडियम में अपनी पूरी तैयारी कर रहे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार वह अक्सर रात के 12 बजे तक मैदान पर पसीना बहाते थे. देर रात तक प्रैक्टिस के कारण वहां काम करने वाले कर्मचारियों को रुकना पड़ता था. इन लोगों ने हार्दिक की ट्रेनिंग में कोई कमी नहीं छोड़ी.
कप्तान हार्दिक ने याद रखा पुराना वादा
टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान हार्दिक ने ग्राउंड स्टाफ से एक वादा किया था. उन्होंने कहा था कि जब वह वापस आएंगे तो इस कड़ी मेहनत का इनाम जरूर देंगे. आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले मुंबई के कप्तान इस वादे को नहीं भूले. अपने प्रैक्टिस सेशन के बाद हार्दिक ने 11 कर्मचारियों को 10-10 लाख रुपये के चेक सौंपा.
इंटरनेट पर वायरल हुई खास ग्रुप फोटो
स्टाफ को चेक देने के बाद हार्दिक ने इन लोगों के साथ एक फोटो खिंचवाई. अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है. सभी लोग हार्दिक इस काम की खूब तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने साबित किया है कि वह बाहर भी एक अच्छे इंसान हैं.
पर्दे के पीछे काम करने वालों का सम्मान
क्रिकेट को बड़ा बनाने में मैदान के कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है. गुरुवार को हार्दिक ने अपना पुराना वादा पूरा करके इन्ही लोगों को सम्मानित किया. यह कदम उन लोगों की मेहनत को मान्यता देना है जो पीछे रहकर खिलाड़ियों को तैयार करते हैं.
ये भी पढ़ें-
Video: बैटिंग छोड़ कुत्ते के साथ खेलने लगा खिलाड़ी, दिल्ली के प्रैक्टिस मैच में दिखा अनोखा नजारा
तू तो एलन डोनाल्ड बन रहा है, वेंकटेश अय्यर की यॉर्कर देख कोहली का रिएक्शन वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










