IPL 2026 में नहीं खेलेंगे ये 15 खिलाड़ी, जानें किस टीम से कौन हुआ बाहर

Updated at : 21 Mar 2026 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 Injured Players list

आईपीएल 2026 से पहले चोटिल हुए खिलाड़ी

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लगा है. 15 से ज्यादा खिलाड़ी चोट और निजी कारणों से पूरे सीजन या शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. हर्षित राणा, पैट कमिंस और नाथन एलिस जैसे बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने से पहले ही कई टीमों की परेशानी बढ़ गई है. अभी तक की जानकारी के अनुसार 15 से ज्यादा प्लेयर चोट और अन्य कारणों से बाहर हो गए हैं. इनमें से कुछ पूरे सीजन के लिए बाहर हुए हैं, तो कुछ शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. आइए सीधे जानते हैं कि कौन से प्लेयर बाहर हुए हैं और उनकी टीमों का क्या हाल है.

बाहर हुए प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

  • हर्षित राणा (केकेआर): घुटने की चोट, पूरा सीजन बाहर.
  • आकाश दीप (केकेआर): चोटिल (रिहैब), स्थिति साफ नहीं.
  • मथीशा पथिराना (केकेआर): काफ स्ट्रेन, शुरुआती मैच बाहर.
  • नाथन एलिस (चेन्नई): हैमस्ट्रिंग, पूरा टूर्नामेंट बाहर.
  • मैथ्यू शॉर्ट (चेन्नई): अंगूठे की चोट, शुरुआती मैच बाहर.
  • सैम करन (राजस्थान): ग्रोइन इंजरी, पूरा टूर्नामेंट बाहर.
  • एडम मिल्न (राजस्थान): हैमस्ट्रिंग, पूरा टूर्नामेंट बाहर.
  • पैट कमिंस (हैदराबाद): कमर की चोट, शुरुआती मैच बाहर.
  • जैक एडवर्ड्स (हैदराबाद): पैर की चोट, पूरा सीजन बाहर.
  • इशान मलिंगा (हैदराबाद): कंधे की चोट, स्थिति साफ नहीं.
  • जॉश हेजलवुड (बेंगलुरु): हैमस्ट्रिंग/एड़ी की चोट, शुरुआती मैच बाहर.
  • अथर्व अंकोलेकर (मुंबई): घुटने की चोट, पूरा टूर्नामेंट बाहर.
  • लॉकी फर्ग्यूसन (पंजाब): पैटरनल लीव, शुरुआती मैच बाहर.
  • वानिंदु हसारंगा (लखनऊ): हैमस्ट्रिंग, शुरुआती मैच बाहर.
  • मयंक यादव (लखनऊ): खिंचाव, शुरुआती मैच बाहर.
  • मोहसिन खान (लखनऊ): घुटने की समस्या, स्थिति साफ नहीं.
  • जोश इंगलिस (लखनऊ): पर्सनल लीव, शुरुआती मैच बाहर.
  • मिचेल स्टार्क (दिल्ली): वर्कलोड मैनेजमेंट, शुरुआती मैच बाहर.

चेन्नई और केकेआर के बड़े झटके 

कोलकाता नाइट राइडर्स के हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर रहेंगे. केकेआर के ही आकाश दीप भी चोटिल हैं और फिलहाल बेंगलुरु में अपना इलाज करा रहे हैं. इसके अलावा मथीशा पथिराना को काफ स्ट्रेन है, जिससे वह कुछ मैच मिस करेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स के नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वहीं उनके ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट का अंगूठा टूट गया है.

हैदराबाद और राजस्थान की स्थिति 

सनराइजर्स हैदराबाद के पैट कमिंस कमर की चोट के चलते शुरुआती मैचों में नहीं दिखेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में इशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे. ऑस्ट्रेलिया के जैक एडवर्ड्स पैर की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. इशान मलिंगा के कंधे में भी चोट है. राजस्थान रॉयल्स के सैम करन ग्रोइन इंजरी और एडम मिल्न हैमस्ट्रिंग के कारण यह सीजन नहीं खेल पाएंगे.

लखनऊ और बेंगलुरु के गेंदबाज परेशान 

लखनऊ सुपर जायंट्स के पास अनफिट प्लेयर्स की लंबी लिस्ट है. वानिंदु हसारंगा हैमस्ट्रिंग, मयंक यादव खिंचाव और मोहसिन खान घुटने की समस्या से परेशान हैं. ये तीनों शुरुआत के कुछ मैच मिस कर सकते हैं. साथ ही जोश इंगलिस निजी छुट्टी पर हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जॉश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और एड़ी की चोट से उबर नहीं पाए हैं. वह आरसीबी के शुरुआती मुकाबले नहीं खेलेंगे.

पंजाब, मुंबई और दिल्ली का हाल 

मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाज अथर्व अंकोलेकर घुटने की चोट के चलते पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. पंजाब किंग्स के लॉकी फर्ग्यूसन हाल ही में पिता बने हैं. इस वजह से वह कुछ मैचों से दूर रहेंगे. दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क पूरी तरह फिट हैं, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण वह दिल्ली के शुरुआती मुकाबले नहीं खेलेंगे.

अब आगे क्या करेंगी फ्रेंचाइजी? 

इन प्लेयर्स के बाहर होने से सभी टीमों का बैलेंस बिगड़ गया है. जो प्लेयर पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, टीमें उनके विकल्प की तलाश कर रही हैं. वहीं जो प्लेयर आंशिक रूप से बाहर हैं, उनकी वापसी का इंतजार किया जा रहा है. आगे आने वाले दिनों में कुछ और मेडिकल अपडेट सामने आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola