कहां गया उसे ढूंढो! 20 गेंदों में लगाई सेंचुरी, इस भारतीय खिलाड़ी ने मजबूरी में लिया था संन्यास

ऋद्धिमान साहा, Pic- Social Media/X
Wriddhiman Saha Records: पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने एक लोकल टी20 मैच में सिर्फ 20 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने एक ओवर में लगातार 6 छक्के भी लगाए. साल 2025 में संन्यास लेने वाले साहा के टेस्ट, वनडे और आईपीएल करियर के महत्वपूर्ण आंकड़े के बारे में जानें.
Highlights
Wriddhiman Saha Records: ऋद्धिमान साहा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. साल 2025 की शुरुआत में साहा ने 40 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपो से संन्यास ले लिया है. अपने करियर में उन्होंने कई अहम पारियां खेली हैं. मार्च 2018 में एक लोकल टी20 टूर्नामेंट के दौरान साहा ने केवल 20 गेंद में नाबाद शतक बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
लोकल टी20 मैच में 20 गेंद पर 102 रन
बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) द्वारा आयोजित जेसी मुखर्जी लोकल टी20 टूर्नामेंट में साहा ने मोहन बागान क्लब के लिए ओपनिंग की थी. कालीघाट मैदान पर बंगाल नागपुर रेलवे (BNR) रिक्रिएशन क्लब के सामने उन्होंने सिर्फ 20 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 102 रन बना दिए थे. इस तेज पारी में साहा का स्ट्राइक रेट 510 का था. उन्होंने अपनी इस पारी में 14 छक्के और 4 चौके लगाए थे.
एक ओवर में 6 छक्के और 10 विकेट से जीत
मैच में BNR क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 151 रन बनाए थे. 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साहा ने पारी के सातवें ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए. यह ओवर बीएनआर के मीडियम पेसर अमन प्रसाद का था, जिसमे एक वाइड सहित कुल 37 रन आए. साहा के जोडीदार कप्तान शुभोमय दास ने 22 गेंद पर 43 रन बनाए. मोहन बागान ने 78 गेंद बाकी रहते हुए 7 ओवर में ही 10 विकेट से यह मैच जीत लिया.
टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल के आंकड़े
साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेले हैं. साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया था. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 29.41 की औसत से 1353 रन दर्ज हैं. इनमे 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं और उनका बेस्ट स्कोर 117 रन रहा है. वनडे मैचों में उनका करियर छोटा रहा. 9 वनडे मुकाबलो में उन्होंने केवल 41 रन बनाए. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2014 में श्रीलंका के सामने खेला था.
विकेट के पीछे साहा का शानदार रिकॉर्ड
बल्लेबाजी के साथ साहा की विकेटकीपिंग भी काफी अच्छी रही है. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 92 कैच लपके हैं और 12 बार स्टंपिंग का रिकॉर्ड बनाया है. वनडे में उनके नाम 17 कैच और एक स्टंपिंग है. इसके अलावा साहा ने 170 आईपीएल मुकाबले भी खेले हैं. आईपीएल में 24.25 की औसत से उनके नाम 2934 रन हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 1 शतक और 13 अर्धशतक बनाए हैं, जिसमे 115 रन उनका सबसे बड़ा स्कोर है.
रांची टेस्ट में शतक और टीम से विदाई
स्पिन गेंदबाजी वाली पिच पर साहा का अनुभव टीम इंडिया के बहुत काम आया. साल 2017 में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आई थी, तब रांची टेस्ट में साहा ने 117 रन की पारी खेलकर भारत को मैच बचाया था. दिसंबर 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ साहा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला. इसके बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आगे के लिए अपनी योजनाओ से बाहर कर दिया, जिसके बाद साहा की इंटरनेशनल टीम में वापसी नहीं हो सकी.
ये भी पढ़ें-
2027 वनडे वर्ल्ड कप का ऐसा होगा फॉर्मेट, जानें कैसे तय होंगी 14 टीमें और क्या है नियम?
मेरे घर में दो चिक्स, लड़कियों को लेकर ड्वेन ब्रावो का शर्मनाक बयान, वीडियो वायरल
आईपीएल के बाद आयरलैंड से टी20 सीरीज खेलेगी इंडिया, जानें दौरे का पूरा शेडयूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




