मेरे घर में दो चिक्स, लड़कियों को लेकर ड्वेन ब्रावो का शर्मनाक बयान, वीडियो वायरल
ड्वेन ब्रावो और अजिंक्या रहाणे, Pic- PTI
Dwayne Bravo Statement: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच ड्वेन ब्रावो विवादों में आ गए हैं. एक प्रेस कांफ्रेंस में माइक ऑन था और उन्हें पता नहीं था. ब्रावो ने शेन वॉटसन से बातचीत में कहा कि उनके घर पर दो चिक्स (लड़कियां) थीं. विवाद बढ़ता देख केकेआर ने वीडियो डिलीट कर दिया है.
Highlights
Dwayne Bravo Statement: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) विवाद में है. टीम के बॉलिंग कोच ड्वेन ब्रावो का एक वीडियो वायरल हो रहा है. प्रेस कांफ्रेंस में ब्रावो को पता नहीं था कि माइक चालू है. उन्होंने शेन वॉटसन से कहा कि उनके घर पर दो चिक्स (लड़कियां) थीं. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने तुरंत उन्हें सचेत किया. इसके बाद पूरे मैनेजमेंट में सन्नाटा छा गया और सब सतर्क हो गए.
कैसे शुरू हुआ विवाद?
यह घटना एक प्रैक्टिस मैच से पहले की है. मंच पर हेड कोच अभिषेक नायर, असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो और कप्तान अजिंक्य रहाणे बैठे थे. कार्यक्रम टीम के सोशल मीडिया पर लाइव था. ब्रावो शेन वॉटसन से बात कर रहे थे. उन्होंने अभिषेक नायर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब इन लोगो ने मुझे कॉल किया, तब मेरे घर में दो चिक्स थीं.
रहाणे ने तुरंत कराया चुप
ब्रावो अपनी बात पूरी करते, उससे पहले ही कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उन्हें टोक दिया. रहाणे ने ब्रावो को बताया कि सामने रखे माइक चालू हैं और सब लाइव रिकॉर्ड हो रहा है. यह सच्चाई सुनते ही ब्रावो का चेहरा उतर गया. उन्होंने शिट कहा और एकदम चुप हो गए. इसके बाद मंच पर मौजूद सभी लोग पूरी तरह से शांत हो गए.
केकेआर ने उठाया बड़ा कदम
ड्वेन ब्रावो की यह बातचीत कैमरे में कैद होकर इंटरनेट पर तेजी से फैल गई. विवाद बढ़ता देख कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने एक्स अकाउंट से लाइव सेशन का वीडियो तुरंत डिलीट कर दिया है. माना जा रहा है कि टीम ने हंगामा बढ़ने से बचने के लिए यह कदम उठाया है. हालांकि फ्रेंचाइजी ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
फैंस कर रहे कड़ी आलोचना
सोशल मीडिया पर ब्रावो की कड़ी आलोचना हो रही है. एक यूजर ने लिखा कि केकेआर का पूरा मैनेजमेंट प्रेस कांफ्रेंस में था. यह शर्म की बात है कि ऐसे माइंडसेट के साथ वह आईपीएल का हिस्सा हैं. एक अन्य फैन ने कहा कि प्रोफेशनल माहौल में हमेशा सम्मान होना चाहिए. इस घटना की तुलना हार्दिक पांड्या विवाद से हो रही है, जिसके लिए उन्हें बाद में माफी मांगनी पड़ी थी.
केकेआर का आईपीएल शेड्यूल
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब केकेआर पहले से काफी परेशान है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होगा. कोलकाता अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी. 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से उसका घरेलू मैच होगा. टीम कई प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी नजर रख रही है.
ये भी पढ़ें-
आईपीएल के बाद आयरलैंड से टी20 सीरीज खेलेगी इंडिया, जानें दौरे का पूरा शेडयूल
KKR को मिला नया स्टार, सार्थक रंजन ने मचाई तबाही, प्रैक्टिस मैच में लगाई छक्कों की झड़ी
एक भी मिनट बर्बाद नहीं करना, IPL 2026 से पहले विराट कोहली ने टीम को किया सावधान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










