आईपीएल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर, टूर्नामेंट अगले आदेश तक हुआ स्थगित

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Apr 2020 5:50 PM

विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के चलते इंडियन प्रीमियर लीग की संचालन परिषद ने गुरूवार को 2020 सत्र आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया है.

विज्ञापन

आईपीएल शुरू होने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है. कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के चलते इंडियन प्रीमियर लीग की संचालन परिषद ने गुरूवार को 2020 सत्र आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया है. बता दें कि आईपीएल 29 मार्च से होना था फिर बाद में इसे 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया था. लेकिन कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाये जाने के कारण इसका टलना तय था.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने आज जारी बयान में कहा,‘‘कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में पैदा हुए स्वास्थ्य संकट और महामारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन के कारण बीसीसीआई की आईपीएल संचालन परिषद ने 2020 सत्र आगामी सूचना तक स्थगित करने का फैसला लिया है. ” बीसीसीआई ने देश के लोगों का स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा कि हमारे महान खेल में देश की और खेल से जुड़े हर व्यक्ति की सेहत सर्वोपरि है.

बीसीसीआई , फ्रेंचाइजी मालिकों, प्रसारकों, प्रायोजकों और सभी संबंधित पक्षों ने मिलकर यह फैसला लिया है कि जब हालात सुरक्षित होंगे, तभी आईपीएल का यह सत्र खेला जाएगा. ” हालांकि उन्होंने आईपीएल दोबारा होगा इस बात का संकेत भी दिए, उन्होंने कहा कि बीसीसीआई हालात की समीक्षा करता रहेगा. सभी संबंधित पक्षों से संपर्क रखते हुए संभावित नयी तारीख के बारे में समीक्षा की जाएगी. हम केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और अन्य राज्य नियामक ईकाइयों से मार्गदर्शन लेते रहेंगे. ”

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola