ब्रिटिश अखबार ने विराट कोहली पर लगाया गेंद से छेड़छाड़ का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2016 7:16 PM
नयी दिल्ली : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के खिलाफ ब्रिटेन के टेबलायड द्वारा लगाए गेंद से छेड़छाड़ के आरोप का आईसीसी के नियमों के अनुसार कोई आधार नहीं बनता. ब्रिटेन के एक टेबलायड ने आज आरोप लगाया कि कुछ फुटेज से संकेत जाता है कि ऐसा लग रहा था कि कोहली राजकोट में पहले […]
नयी दिल्ली : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के खिलाफ ब्रिटेन के टेबलायड द्वारा लगाए गेंद से छेड़छाड़ के आरोप का आईसीसी के नियमों के अनुसार कोई आधार नहीं बनता. ब्रिटेन के एक टेबलायड ने आज आरोप लगाया कि कुछ फुटेज से संकेत जाता है कि ऐसा लग रहा था कि कोहली राजकोट में पहले टेस्ट में मिठाई के बचे खुचे हिस्से से गेंद को चमका रहे थे.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीवी कैमरों से संकेत मिलता है कि कोहली ने अपना दायां हाथ मुंह में डाला और इसके बाद वह एक तरफ से गेंद को चमकाते हुए दिखे. मेहमान टीम ने हालांकि कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है और उन्होंने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.
गेंद से छेड़छाड़ पर आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर कोई टीम विरोधी टीम या उसके खिलाड़ी द्वारा गेंद से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराना चाहती है तो उसे टेस्ट मैच खत्म होने के पांच दिन के भीतर ऐसा करना होता है. राजकोट टेस्ट 13 नवंबर को खत्म हो गया था और अगर इंग्लैंड को कोई शिकायत करनी थी तो यह 18 नवंबर तक होनी चाहिए थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










