महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने दिखाई ताकत, अब इंग्लैंड से भिड़ने की तैयारी; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में शुरू की प्रैक्टिस

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

भारतीय महिला टीम इंग्लैंड पहुंचकर अपनी तैयारियों में जुट गई है. टीम इंडिया यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 28 मई से होगी.

विज्ञापन

Indian Womens Team: महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत आगामी 12 जून से होगी. इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंचकर अभ्यास भी शुरू कर दी है.

भारतीय महिला टीम 24 मई को इंग्लैंड पहुंची. वहां पहुंचते ही टीम इंडिया एक्शन मोड में आ गई. टीम इंडिया आगामी सीरीज के लिए चेम्सफोर्ड के मैदान पर प्रैक्टिस के साथ अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. 25 मई को टीम इंडिया की ECB डेवलेपमेंट वूमेन्स इलेवन से टक्कर हुई. इस मैच में भारतीय टीम 7 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही. जिसका वीडियो बीसीसीआई वुमेन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. यहां देखें वीडियो…

28 मई से खेला जाएगा इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज

अभ्यास मुकाबला जीतने के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड से भिड़ने को तैयार है. भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 मई को चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 30 मई और तीसरा मुकाबला 2 जून को खेला जाएगा. इस सीरीज के बाद भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैचों में शिरकत करती नजर आएगी. भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा.

भारत में रात 11 बजे से शुरू होगा मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों टी20आई मैच स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेले जाएंगे. जबकि भारत के समयानुसार यह मुकाबला रात 11 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में भारतीय फैंस को मुकाबला देखने के लिए देर तक जागना पड़ेगा.

इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में इन स्टार खिलाड़ियों ने किया सबसे ज्यादा निराश, ऐसी है इस सीजन की अंडरपरफॉर्म्ड XI

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola