भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, हशमतुल्लाह शाहिदी को वनडे और टेस्ट टीम की कमान

Updated:
विज्ञापन

अफगानिस्तान की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा कर दी गई है. हशमतुल्लाह शाहिदी को टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है. राशिद खान को सिर्फ वनडे सीरीज में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

Afghanistan: भारत के दौरा के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा कर दी गई है. इस दौरे पर एक टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है. यह दौरे 6 जून से 20 जून तक खेला जाएगा.

विज्ञापन

ODI टीम में राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि टेस्ट टीम में अनुभवी नामों और होनहार युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। वहीं टेस्ट की टीम में रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह उमरजाई बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ है.

टेस्ट टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी अफसर जाजाई और इकराम अलीखिल मिलकर संभालेंगे, और स्पिन गेंदबाजी की कमान शराफुद्दीन अशरफ और कैस अहमद के हाथों में होगी। तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई के लिए बिलाल सामी, जिया शरीफी और सलीम सफी को चुना गया है।

भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सिद्दीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जाजाई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजाई, शराफुद्दीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी. रिजर्व पूल: बशीर अहमद, बहिर शाह, इस्मत आलम.

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की वनडे टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सिद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजाई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी. रिजर्व पूल: कैस अहमद, सलीम सफी, बशीर अहमद.

भारत दौरे का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखसमय (IST)स्थान
एकमात्र टेस्ट06 – 10 जूनसुबह 09:30 बजेन्यू चंडीगढ़
पहला वनडे13 जूनदोपहर 01:30 बजेधर्मशाला
दूसरा वनडे17 जूनदोपहर 01:30 बजेलखनऊ
तीसरा वनडे20 जूनदोपहर 01:30 बजेचेन्नई

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में इन स्टार खिलाड़ियों ने किया सबसे ज्यादा निराश, ऐसी है इस सीजन की अंडरपरफॉर्म्ड XI

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola