अद्भुत खिलाड़ी हैं विराट कोहली : हैडली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2016 8:03 PM
विज्ञापन
मुंबई : न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हैडली ने कहा कि भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें खेलते हुए देखना अच्छा लगता है. हैडली ने कहा, ‘‘वह विश्व स्तरीय और अद्भुत खिलाड़ी हैं. उन्हें खेलते हुए देखना सचमुच सुखद है. वह खेल के सभी प्रारुपों में क्रिकेट के सही […]
विज्ञापन
मुंबई : न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हैडली ने कहा कि भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें खेलते हुए देखना अच्छा लगता है. हैडली ने कहा, ‘‘वह विश्व स्तरीय और अद्भुत खिलाड़ी हैं. उन्हें खेलते हुए देखना सचमुच सुखद है. वह खेल के सभी प्रारुपों में क्रिकेट के सही शाट खेलते हैं, भले ही यह टी20 क्रिकेट हो.
आईपीएल में उनके द्वारा लगातार चार शतक जड़ते हुए देखना शानदार रहा. ” उन्होंने कहा, ‘‘वह खेल पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं और गेंदबाजों पर दबदबा बनाते हुए दिखते हैं. साहसिक बल्लेबाज ही ऐसा करता है और उनके चेहरे पर डर का कोई भाव नहीं दिखता. उन्हें देखना अच्छा अहसास है. ” हैडली ने न्यूजीलैंड के लिये 86 टेस्ट मैच खेलते हुए 431 विकेट चटकाये हैं, उन्होंने 1990 में संन्यास लिया था. यह पूछने पर कि क्या कोहली दुनिया में इस समय सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जहां केन विलियम्सन और इंग्लैंड के जो रुट जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं तो हैडली ने कहा, ‘‘वे अलग तरह के खिलाड़ी हैं.
केन विलियम्सन शानदार खिलाड़ी है. इसमें कोई शक नहीं कि वह हमारा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होगा. ” उन्होंने कहा, ‘‘वह (विलियम्सन) न्यूजीलैंड के सारे बल्लेबाजी रिकार्ड तोडेगा, वह क्रिकेट के सामान्य शाट खेलता है. ” उन्होंने कहा, ‘‘एबी डिविलियर्स भी उन आक्रामक खिलाडियों में शामिल हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं. इसलिये ये विश्व क्रिकेट के शीर्ष तीन खिलाड़ी हैं और रैंकिंग में यह दिखता है. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










