कोहली मौजूदा टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पर सचिन से तुलना करना गलत : रिचर्ड्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2015 5:39 PM
पर्थ : दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज बैरी रिचर्ड्स का मानना है कि विराट कोहली भारतीय टीम में अपने समकक्ष बल्लेबाजों से कहीं बेहतर हैं लेकिन महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी तुलना के लिए उन्हें अब भी लंबा सफर तय करना होगा. रिचर्ड्स ने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि विराट कोहली मौजूदा […]
पर्थ : दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज बैरी रिचर्ड्स का मानना है कि विराट कोहली भारतीय टीम में अपने समकक्ष बल्लेबाजों से कहीं बेहतर हैं लेकिन महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी तुलना के लिए उन्हें अब भी लंबा सफर तय करना होगा.
रिचर्ड्स ने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि विराट कोहली मौजूदा भारतीय टीम में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है. वह काफी प्रतिभावान है और ऐसा बल्लेबाज है जिसकी बल्लेबाजी देखने के लिए आप पैसे खर्च करने को तैयार हो. वह आज एबी डिविलियर्स के साथ विश्व क्रिकेट के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल है. माना जाता है कि सर डोनाल्ड ब्रैडमैन रिचर्ड्स को दायें हाथ के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल करते थे और उन्हें जैक होब्स और लेन हटन की बराबरी का समझते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










