शुभेंदु अधिकारी आज जायेंगे दिल्ली, अमित शाह से मिलकर करेंगे कैबिनेट फाइनल

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari: एक सप्ताह के अंदर बंगाल के मुख्यमंत्री की यह दूसरी दिल्ली यात्रा है. माना जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी दिल्ली में अमित शाह से मिलकर कैबिनेट की सूची फाइनल करेंगे.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari: कोलकाता. बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं. सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो वह गुरुवार शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे. सूत्रों के अनुसार, इस दौरे में वह विशेषकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि बंगाल में हाल में पहली बार भाजपा की सरकार गठित होने के बाद मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर शाह के साथ इस बैठक में अहम चर्चा होगी.

मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम मंजूरी का इंतजार

सूत्रों का कहना है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य भी गुरुवार को दिल्ली जा सकते हैं. माना जा रहा है कि इसी दौरे में शाह के साथ बैठक में बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम मंजूरी मिल सकती है. सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और नए मंत्रियों की सूची भी लगभग तय मानी जा रही है. उससे पहले मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व, खासकर अमित शाह से अंतिम चर्चा करना चाहते हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुबह-सुबह पहुंचे इस्कॉन मंदिर

इधर, दिल्ली रवाना होने से पहले गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री नदिया जिले के मायापुर जाएंगे, जहां इस्कॉन का वैश्विक मुख्यालय है. वहां उनका गो-पूजन और साधु-संतों के साथ बैठक सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है. उनके इस दौरे को लेकर काफी चहल-पहल है. इसके बाद मुख्यमंत्री मायापुर से लौटकर दुमुरजाला होते हुए कोलाघाट जाएंगे. वहां से वे कांथी के लिए रवाना होंगे. मायापुर से लौटने के बाद वह शाम में दिल्ली रवाना होंगे.

Also Read: पश्चिम बंगाल में 1 जून से महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा, स्मार्ट कार्ड के साथ मिलेगी ‘जीरो वैल्यू टिकट’ की सुविधा

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola