धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आई JDU की प्रतिक्रिया, कहा- यह विपक्ष के आगे झुकना नहीं

धर्मेंद्र प्रधान
Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जेडीयू ने सरकार का पक्ष रखा है. पार्टी की प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि यह फैसला छात्रों और युवाओं के सम्मान में लिया गया है. उन्होंने विपक्ष के उस दावे को भी खारिज किया, जिसमें सरकार के दबाव में झुकने की बात कही जा रही है.
Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि एनडीए सरकार हमेशा छात्रों और युवाओं के हित को सबसे ऊपर रखती है. इस बार भी सरकार ने उसी सोच के साथ फैसला लिया है.
इस्तीफे के पत्र का भी किया जिक्र
अंजुम आरा ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे के साथ जो पत्र लिखा है, उसमें उन्होंने भावनात्मक बातें रखी हैं. यह फैसला किसी दबाव में नहीं, बल्कि छात्रों के सम्मान और उनके हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
धर्मेंद्र प्रधान के काम की तारीफ की
जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के हित के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया है. उन्होंने कहा कि छात्रों के प्रति उनका समर्पण सम्मान के योग्य है और उनके योगदान को इसी नजर से देखा जाना चाहिए.
विपक्ष के आरोपों को बताया गलत
अंजुम आरा ने विपक्ष के उस आरोप को भी खारिज किया, जिसमें कहा जा रहा है कि सरकार दबाव में झुकी है. उन्होंने कहा कि ऐसा कहना पूरी तरह गलत और बेबुनियाद है. उनके अनुसार एनडीए सरकार पहले भी छात्रों और युवाओं के लिए फैसले लेती रही है और आगे भी इसी तरह काम करती रहेगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कहा- यह झुकना नहीं, जिम्मेदारी निभाने का फैसला
जेडीयू की ओर से कहा गया कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किसी राजनीतिक दबाव का नतीजा नहीं है. पार्टी का कहना है कि छात्रों के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है, इसलिए इसे सरकार का झुकना नहीं माना जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: Bihar Band: पटना, भागलपुर, छपरा, सीतामढ़ी समेत बिहार के इन जिलों में हिंसक हुआ प्रदर्शन, एसपी को भी लगी चोट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










