यूपी में जौहर यूनिवर्सिटी पर संग्राम, आजम के गढ़ में उतरी सपा की पूरी फौज

Updated:
विज्ञापन

जौहर विश्वविद्यालय

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Protest: रामपुर के जौहर यूनिवर्सिटी में 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है. इस संकट के बीच समाजवादी पार्टी ने यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. छात्र-शिक्षक धरने पर, सपा का मिला समर्थन.

विज्ञापन

UP Protest: समाजवादी पार्टी के सांसदों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल शनिवार को रामपुर पहुंचा. मोहम्मद आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. यूनिवर्सिटी परिसर में जारी छात्रों के धरने को सपा का पूर्ण समर्थन मिल रहा है.

विज्ञापन

38 भवनों पर ध्वस्तीकरण का खतरा

रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी के 38 महत्वपूर्ण भवनों को ध्वस्त करने का विवादित आदेश जारी किया गया है. इस फैसले के विरोध में वहां के छात्र और शिक्षक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है.

आजम खान के समर्थन में एकजुटता

समाजवादी पार्टी इस पूरे घटनाक्रम को आने वाले चुनावों के लिए एक बड़ा मुद्दा बना रही है. पहले जहां अखिलेश यादव के निर्देश पर विधायकों का दल रामपुर आया था, वहीं अब सांसदों के इस दल ने आजम खान के पक्ष में खुलकर अपनी एकजुटता दिखाई है.

संत शिरोमणि गेस्ट हाउस में बैठक

सपा सांसद रुचिवीरा की अगुवाई में पूरा प्रतिनिधिमंडल रामपुर के संत शिरोमणि गेस्ट हाउस में एकत्रित हुआ. वहां आयोजित बैठक में पार्टी नेताओं ने सर्वसम्मति से स्पष्ट किया कि जौहर यूनिवर्सिटी के अस्तित्व और उसकी सुरक्षा को बचाना ही इस समय उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है. जौहर यूनिवर्सिटी पर संग्राम: आजम के गढ़ में उतरी सपा की पूरी फौज.

Also Read : प्रयागराज तहसील में हंगामा का वीडियो वायरल, एसडीएम के सामने मेज पर फेंकी रुपयों की गड्डी

इनपुट: शशांक मिश्रा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola