शिवहर में बिहार सरकार के 100 दिन पर विशेष कार्यक्रम, डीएम प्रतिभा रानी ने जारी किया जिला रिपोर्ट कार्ड

Updated:
विज्ञापन
शिवहर जिला का रिपोर्ट कार्ड बुकलेट प्रस्तुत करते डीएम प्रतिभा रानी, एसपी शैलेन्द्र सिंह, एडीएम मेधावी | Prabhat Khabar Network

शिवहर जिला का रिपोर्ट कार्ड बुकलेट प्रस्तुत करते डीएम प्रतिभा रानी, एसपी शैलेन्द्र सिंह, एडीएम मेधावी

बिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर शिवहर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने जिले का 'रिपोर्ट कार्ड बुकलेट' प्रस्तुत किया, जिसमें पिछले 100 दिनों के विकास कार्यों का विवरण है. कार्यक्रम के अंत में भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती पर्चे भी बांटे गए.

विज्ञापन

Sheohar News: समाहरणालय के संवाद कक्ष में शनिवार को बिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने की.

इस दौरान पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे अधिकारियों और आम लोगों ने देखा.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य नेताओं का संबोधन सुना

लाइव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित राज्य सरकार के मंत्रियों और विधानमंडल के सदस्यों के संबोधन का प्रसारण किया गया.

कार्यक्रम में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए और सरकार की योजनाओं एवं विकास संबंधी विजन की जानकारी प्राप्त की.

डीएम ने पेश किया जिले का रिपोर्ट कार्ड

कार्यक्रम के दौरान डीएम प्रतिभा रानी ने शिवहर जिले का 'रिपोर्ट कार्ड बुकलेट' प्रस्तुत किया.

इस बुकलेट में पिछले 100 दिनों के दौरान जिले के विभिन्न सरकारी विभागों और कार्यालयों द्वारा किए गए विकास कार्यों, उपलब्धियों और योजनाओं के क्रियान्वयन का विस्तृत विवरण साझा किया गया.

भूमिहीनों को बांटे गए बंदोबस्ती पर्चे

कार्यक्रम के अंत में जिला राजस्व कार्यालय की ओर से जिले के विभिन्न अंचलों के भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चों का वितरण किया गया.

प्रशासन ने इसे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में बीस सूत्री उपाध्यक्ष कमलेश पांडे, अपर समाहर्ता (एडीएम) मेधावी सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. जिला प्रशासन ने कहा कि आम नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे.


विज्ञापन
मनीष नंदन सिंह

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन