सुबह उठते ही चेहरा दिखता है थका और सूजा हुआ? ये आसान ट्रिक्स मिनटों में दिलाएंगी फ्रेश लुक
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 28 May 2026 6:50 AM
सुबह उठते ही चेहरा सूजा हुआ दिखे तो क्या करना चाहिए? AI image
Beauty Hacks: अगर सुबह उठते ही आपका चेहरा थका हुआ और सूजा नजर आने लगता है, तो कुछ आसान डेली आदतें आपके लुक को पूरी तरह बदल सकती हैं. बिना महंगे प्रोडक्ट्स के भी आप घर पर ही अपनी स्किन को ज्यादा फ्रेश, हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं.
Beauty Hacks: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप सुबह सोकर उठ रहे हैं और आपको अपना चेहरा सूजा हुआ और साथ ही आंखों के नीचे भी सूजन दिखाई दे रहा हो? अगर आपके साथ कभी ऐसा हुआ है तो आपका मूड जरूर खराब हो गया होगा. जब ऐसा होता है तो हमें लगता है कि रातभर की थकान की वजह से चेहरा ऐसा दिख रहा होगा. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसके पीछे देर रात तक जागकर मोबाइल चलाना, अपनी नींद पूरी न करना और ज्यादा नमकीन चीजें खाना भी कारण हो सकते हैं. अगर आपके साथ कभी ऐसा हो तो आपको टेंशन लेने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान घरेलू ब्यूटी हैक्स को अपनी डेली रूरीन में शामिल करके आप कुछ ही मिनटों में चेहरे पर दिखने वाली इस सूजन को काफी हद तक कम कर सकते हैं. इसके अलावा ये हैक्स आपकी स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बने रहने में भी मदद करते हैं. तो चलिए इन हैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
ठंडे पानी से करें फेस वॉश
सुबह उठते ही अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. ठंडा पानी आपकी स्किन को फ्रेशनेस देता है और साथ ही चेहरे पर दिख रही सूजन को भी काफी हद तक कम करने में मदद करता है. अगर आपका चेहरा ज्यादा ही फूला हुआ लग रहा है, तो आप बर्फ वाले पानी से भी अपना चेहरा धो सकते हैं. यह छोटा सा उपाय आपकी स्किन को इंस्टेंट फ्रेशनेस देता है और साथ ही आपके चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो भी नजर आने लगता है.
बर्फ से करें चेहरे की हल्की मसाज
अगर आप चेहरे की सूजन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपके लिए आइस मसाज लेना भी एक आसान और असरदार तरीका साबित हो सकता है. इसके लिए आपको एक साफ कॉटन के कपड़े में बर्फ का टुकड़ा रखना है और फिर हल्के हाथों से इसे अपने चेहरे पर गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करना है. आंखों के नीचे, अपने गालों और जॉलाइन के आसपास जब आप मसाज करते हैं तो आपको इस प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है. बर्फ से मसाज करने पर आपके चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आपकी स्किन ज्यादा टाइट और फ्रेश भी दिखने लगती है.
ठंडे चम्मच का करें इस्तेमाल
अगर सूजन आपकी आंखों के नीचे ज्यादा दिखाई दे रहा है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए ठंडे चम्मच का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. इसके लिए एक चम्मच को कुछ मिनटों के लिए फ्रिज में रख दें और फिर उसे बाहर निकालकर अपने आंखों के नीचे हल्के हाथों से सटाएं. यह छोटा सा उपाय आपकी आंखों को ठंडक देता है और साथ ही सूजन को कम भी करने में मदद करता है. अगर आपकी आंखें थकी हुई दिखाई दे रही है तो भी आपको इस ट्रिक को अपनाना चाहिए.
चेहरे की हल्की मसाज करें
आपको हर सुबह अपने चेहरे की मसाज बिलकुल ही हल्के हाथों से करना शुरू कर देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके स्किन में ब्लड फ्लो बेहतर होता है और साथ ही चेहरे पर जो पानी जमा हुआ है वह भी धीरे-धीरे कम होने लग जाता है. इसके लिए आपको अपनी उंगलियों से नीचे से ऊपर की तरफ हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए. आप अगर चाहें तो मसाज करने के लिए एलोवेरा जेल, गुलाब जल या फिर लाइट फेस ऑयल का कभी इस्तेमाल कर सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी स्किन सॉफ्ट और ज्यादा ग्लोइंग दिखने लगती है.
सुबह भरपूर पानी पीना न भूलें
कई बार ऐसा भी होता है कि शरीर में पानी की कमी होने की वजह से भी चेहरा ज्यादा सूजा हुआ दिखाई देने लगता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो तो सुबह सोकर उठते ही सबसे पहले एक से दो ग्लास पानी जरूर पीएं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका शरीर अंदर से डिटॉक्स और हाइड्रेटेड हो जाती है. जब आप रेगुलर बेसिस पर पानी पीते हैं तो कुछ ही समय में चेहरे की डलनेस भी कम हो जाती है.
यह भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से आपकी खूबसूरती निखार सकता है गुलाब जल, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










