बिहार के 5 स्टेट हाइवे की बदलेगी सूरत, करोड़ों रुपये किए जायेंगे खर्च, देखिए सड़कों की लिस्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 May 2026 11:14 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Road Projects: बिहार के 5 स्टेट हाइवे की सूरत बदलने वाली है. इन स्टेट हाइवे को करोड़ों रुपये की लागत से बेहतर बनाया जाएगा. बुधवार को सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया.

विज्ञापन

Bihar Road Projects: बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. इसी क्रम में राज्य में बिहार स्टेट हाइवे फोर परियोजना में करीब 266.168 किमी लंबाई में सड़कों को और भी बेहतर बनाया जाएगा. इसके लिए लगभग 3743 करोड़ 65 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जायेंगे. सम्राट कैबिनेट की बैठक में पांच परियोजनाओं पर मुहर लगी. यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने दी.

इन 5 सड़कों को किया जाएगा बेहतर

  1. मधुबनी-राजनगर-बाबूबरही-खुटौना पथ- इस सड़क की लंबाई 38.872 किलोमीटर है. इसे 632 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से चौड़ा किया जाएगा.
  2. एसएच-52 सीतामढ़ी-पुपरी-बेनीपट्टी पथ- इसकी लंबाई करीब 51.261 किलोमीटर है. इसे करीब 435 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बेहतर बनाया जाएगा.
  3. एसएच-97 विशनपुर-अतरबेल (एनएच-57) जाले घोघरचट्टी (एसएच-52) पथ- इस सड़क की लंबाई करीब 47.875 किलोमीटर है. इसे करीब 990 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बेहतर बनाया जाएगा.
  4. एसएच-92 गणपतगंज-परवाहा पथ- सड़क की लंबाई करीब 47.432 किलोमीटर है. इसे करीब 703 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बेहतर बनाया जाएगा.
  5. ब्रहमपुर-कोरनसराय-इटाढ़ी-सरंजा-इटाढ़ी बक्सर और उजियारपुर-कुकराहा-जमुआंव-इंदौर-समदा पथ- इस सड़क की करीब 80.728 किलोमीटर है. इसे करीब 982 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से बेहतर बनाया जाएगा.

सिंचाई और बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं के लिए रुपये मंजूर

सड़क परियोजनाओं के अलावा अन्य जरूरी फैसले लिए गए. कोसी सिंचाई योजना और बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं के लिए 102.98 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. मधुबनी में नहरों का आधुनिकीकरण होगा और करीब 89 हजार हेक्टेयर खेतों को सिंचाई का फायदा मिलेगा. मधुबनी और सुपौल में बाढ़ से बचाव के लिए बांधों को भी मजबूत किया जाएगा.

Also Read: दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, बिहार में इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन