दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, बिहार में इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 May 2026 10:22 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा. रेलवे की ओर से गर्मी की छुट्टी के दौरान ट्रेन में बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों का स्टॉपेज होगा.

विज्ञापन

Bihar Train News: गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत हो गई है. इस बीच नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है. कई लोग बिहार से बाहर जाकर घूमने की प्लानिंग करते हैं. ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सहूलियत मिल सकेगी. सफर में किसी तरह की परेशानी भी उन्हें झेलनी नहीं पड़ेगी.

इन दो स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

  • नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल (ट्रेन नंबर-04048/04047): इस ट्रेन का परिचालन आज से ही शुरू होगा. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 04048 आज 6:15 बजे दिल्ली से खुलेगी. इसके बाद अगले दिन डीडीयू 10:30 बजे पहुंचेगी. फिर 11:40 बजे बक्सर, 12:25 बजे आरा जंक्शन, इसके बाद पटना और झाझा समेत अन्य स्टेशनों से होते हुए हावड़ा रात 11:40 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 04047 रात 1:40 बजे 30 मई को हावड़ा से खुलेगी. इसके बाद बिहार के उन्हीं स्टेशनों से होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी.
  • नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल (ट्रेन नंबर-04050/04049): यह ट्रेन 30 मई से चलेगी. ट्रेन नंबर 04050 नई दिल्ली से खुलेगी और अगले दिन आरा 12:25 बजे पहुंचेगी. इसके बाद बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 04049 हावड़ा से एक जून से खुलेगी. इसके बाद उन्हीं स्टेशनों से होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी.

बिहार के इन स्टेशनों पर प्रमुख स्टॉपेज

बिहार के जिन प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन का स्टॉपेज होगा, उनमें आरा जंक्शन, बक्सर, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन, मोकामा, किऊल जंक्शन, जमुई और झाझा शामिल है. इस ट्रेन के चलने से बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड को भी फायदा हो सकेगा. नई ट्रेनों के परिचालन को लेकर हाजीपुर रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी.

Also Read: सम्राट सरकार में एकसाथ 14 CO पर एक्शन, मंत्री बोले- 15 दिनों में कार्यप्रणाली नहीं सुधरी, तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन