पटना के 26 अंचलों को मंत्री की चेतावनी, बोले- रैंकिंग सुधारें वरना होगी कार्रवाई, जानें क्या दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

अंचल अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री दिलीप जायसवाल

Bihar Revenue Department: पटना जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा में मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि यदि एक महीने के भीतर अंचलों की रैंकिंग में सुधार नहीं दिखा, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और ईमानदारी से काम करने की अपील की.

विज्ञापन

Bihar Revenue Department: पटना जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिले में राजस्व सेवाओं की मौजूदा स्थिति संतोषजनक नहीं है. इसमें जल्द सुधार लाने की जरूरत है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंत्री ने साफ कहा कि मामलों के निपटारे में किसी तरह का 'पिक एंड चूज' नहीं चलेगा. सभी मामलों का निष्पादन नियम और योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया जाए. किसी भी तरह के दबाव या पैरवी में आकर गलत फैसला न लिया जाए.

एक महीने में दिखना चाहिए सुधार, नहीं तो होगी कार्रवाई

डॉ. जायसवाल ने कहा कि पटना जिले के सभी 26 अंचलों की रैंकिंग अभी अपेक्षित स्तर पर नहीं है. राजधानी में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारी ज्यादा है, इसलिए उन्हें अपनी कार्यशैली में सुधार करना होगा.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक महीने बाद दोबारा समीक्षा की जाएगी. तब तक सभी अंचलों की रैंकिंग में स्पष्ट सुधार दिखना चाहिए. अगर स्थिति में बदलाव नहीं आया तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी.

लंबित मामलों का जल्द करें समाधान

मंत्री ने कहा कि जिन अंचलों में लंबित मामलों की संख्या ज्यादा है, वहां विशेष अभियान चलाकर उनका जल्द निपटारा किया जाए.

उन्होंने कहा कि आम लोगों और गरीब परिवारों को अपने काम के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें. अगर कोई आवेदन नियम के अनुसार सही है तो उसका समय पर समाधान किया जाए.

ईमानदारी और संवेदनशीलता से काम करने की अपील

मंत्री ने अधिकारियों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ईमानदारी से काम करने से आत्मसंतुष्टि मिलती है और लोगों का भरोसा भी बढ़ता है. उन्होंने सभी अधिकारियों को अभियान बसेरा-2 के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया.

दाखिल-खारिज समेत कई सेवाओं की हुई समीक्षा

बैठक में राजस्व विभाग की कई महत्वपूर्ण सेवाओं की समीक्षा की गई. इनमें दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ई-मापी, सरकारी जमीन की पहचान, राजस्व महाअभियान के आवेदनों की स्थिति और जन शिकायतों से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई.

पेंडिंग मामलों को जल्द खत्म करने और राजस्व व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सचिवों ने भी अधिकारियों को दिए निर्देश

बैठक में विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी राजस्व सेवाओं और समयबद्ध कार्यों को तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया.

वहीं, सचिव सीमा त्रिपाठी ने प्रेजेंटेशन के जरिए अंचलवार प्रगति और आंकड़ों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को डेटा में सुधार करने और लंबित मामलों को कम करने के लिए मेहनत करने को कहा.

26 अंचलों के अधिकारी बैठक में रहे मौजूद

राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर में हुई इस समीक्षा बैठक में पटना जिले के सभी 26 अंचलों के अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी शामिल हुए. बैठक में भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक सुहर्ष भगत समेत राजस्व विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: पॉलिटिकल कंसल्टेंसी का काम छोड़ने के बाद भी बढ़ी प्रशांत किशोर की दौलत, हलफनामे में बताया कमाई का पूरा जरिया



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन