Karuppu Box Office Collection: करप्पु की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 13वें दिन वर्ल्डवाइड किया कमाल, जानें कलेक्शन

करप्पु सूरिया फोटो- यूट्यूब
Karuppu Box Office Collection: सूर्या और त्रिशा कृष्णन स्टरर करप्पु बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों का जबररदस्त प्यार मिल रहा है. आइये जानते हैं 13 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड और भारत में कितनी कमाई की है.
Karuppu Box Office Collection: ‘करप्पु’ तमिल सुपरस्टार सूर्या के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. आरजे बालाजी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में त्रिशा कृष्णन भी लीड रोल में नजर आ रही है. रिलीज के बाद से ही फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. भारत में इसने आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानते हैं अब तक मूवी ने घरेलू और वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है.
करप्पु ने कमाए इतने करोड़
13वें दिन, करप्पु ने 4,558 शो में 4.00 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इसका ग्रॉस 188.85 करोड़ और टोटल कलेक्शन 163.20 करोड़ हो गया. विदेशों में, फिल्म ने 13वें दिन 1.00 करोड़ कमाए. जिससे विदेशों में इसका ओवरसीज ग्रॉस 70.00 करोड़ हो गया. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन 258.85 करोड़ हो गया है.
करप्पु डे वाइज कलेक्शन
- करप्पु वीक 1 कलेक्शन- 113.85 करोड़
- करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 7.80 करोड़
- करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 12.45 करोड़
- करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 14.75 करोड़
- करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 5.90 करोड़
- करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12- 4.45 करोड़
- करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13- 4.00 करोड़
करप्पु टोटल कलेक्शन- 163.20 करोड़
करप्पु के बारे में
करप्पु एक पिता-पुत्री की कहानी है, जो एक लंबे कानूनी विवाद में उलझे हुए हैं, क्योंकि उनके मामले में बार-बार देरी हो रही है. एक चालाक वकील के कारण उनकी मुश्किलें हर दिन बढ़ती ही जा रही है. जिससे वे हताशा के कगार पर पहुंच जाते हैं. हालांकि, हालात तब बदलने लगते हैं जब उनका मामला आखिरकार सूर्या की ओर से अभिनीत सरवनन की ओर से उठाया जाता है, जिसे करप्पुसामी का अवतार बताया गया है. सूर्या के अलावा, फिल्म में तृषा कृष्णन, आरजे बालाजी, इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम और स्वासिका ने जैसे कलाकारों की टोली है. इस प्रोजेक्ट का निर्माण ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने किया है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar TV Premiere: अब टीवी पर देखिये धुरंधर, जानिए किस चैनल पर आएगी रणवीर सिंह की फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










