पेड्डी की ब्लॉकबस्टर सफलता पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी जिंदगी की सबसे यादगार जर्नी

Updated:
विज्ञापन
पेड्डी, फोटो- इंस्टाग्राम

पेड्डी, फोटो- इंस्टाग्राम

Peddi Director On Film Blockbuster: डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने पेड्डी फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर बात की. उन्होंने कहा, दर्शकों ने फिल्म को दिल से अपनाया.

विज्ञापन

Peddi Director On Film Blockbuster: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर 'पेड्डी' 4 जून को थियेटर्स में रिलीज हुई थी. स्पोर्ट्स ड्रामा ने भारत में 244 करोड़ और वर्ल्डवाइड 341 करोड़ की कमाई की. फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ फिल्मों में शामिल हो गई. अब इस ब्लॉकबस्टर सक्सेस को डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने सेलिब्रेट किया.

Bucchi Babu Sana On Blockbuster Success Of Peddi: पेड्डी की ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर क्या बोले बुच्ची बाबू सना

बुच्ची बाबू सना ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, "शुक्रिया... जो सफर एक छोटे से सपने के साथ शुरू हुआ था, आज वह हमारी जिंदगी की सबसे यादगार यात्राओं में बदल गया है. आप सभी का प्यार और सराहना 'पेड्डी' को इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनाने की वजह बना है. इसके लिए हम दिल से आपके आभारी हैं."

Bucchi Babu Sana Thanked Audience: बुच्ची बाबू सना ने दर्शकों का कहा शुक्रिया

बुच्ची बाबू सना ने कहा कि 'पेड्डी' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत, जुनून और समर्पण का नतीजा है. उनके आगे कहा कि जब किसी प्रोजेक्ट को लाखों दर्शकों का प्यार मिलता है, तो उससे बड़ी उपलब्धि किसी फिल्ममेकर के लिए नहीं हो सकती. उन्होंने यह भी बताया कि ओटीटी रिलीज से ठीक पहले तक लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंच रहे थे, जो इस बात का सबूत है कि दर्शकों ने फिल्म को दिल से अपनाया.

Peddi On Netflix: इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है पेड्डी

'पेड्डी' 9 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है. ओटीटी स्ट्रीमिंग शुरू होने के साथ ही डायरेक्टर ने एक खास नोट भी शेयर किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि जिन दर्शकों ने फिल्म थिएटर में नहीं देखी, वे भी ओटीटी पर इसे उतना ही पसंद करेंगे. बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने के बावजूद फिल्म विवादों का भी हिस्सा रही. जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर कहा गया कि उनके किरदार को काफी बोल्ड तरीके से पेश किया गया था. जिसके बाद मेकर्स ने सीन में कुछ बदलाव किए.

ये भी पढ़ें: Peddi: राम चरण की ‘पेड्डी’ का पुष्पा भाऊ ने किया रिव्यू, बोले- दमदार और रॉ परफॉर्मेंस

ये भी पढ़ें: P/eddi की ब्लॉकबस्टर सफलता पर इमोशनल हुए राम चरण, बोले- कामयाबी सिर्फ…


विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola