सचिन ने कहा,शारापोवा ने गलत नहीं कहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2014 6:51 AM
नयी दिल्ली : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को टेनिस स्टार मारिया शारापोवा की टिप्पणी अपमानजनक नहीं लगती है. सचिन ने कहा कि उन्हें रुस की स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा की यह टिप्पणी अपमानजनक नहीं लगती कि वह उनको नहीं जानती क्योंकि यह स्टार खिलाड़ी क्रिकेट नहीं देखती. सचिन ने एक […]
नयी दिल्ली : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को टेनिस स्टार मारिया शारापोवा की टिप्पणी अपमानजनक नहीं लगती है. सचिन ने कहा कि उन्हें रुस की स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा की यह टिप्पणी अपमानजनक नहीं लगती कि वह उनको नहीं जानती क्योंकि यह स्टार खिलाड़ी क्रिकेट नहीं देखती.
सचिन ने एक साक्षात्कार में कहा, शारापोवा की टिप्पणी अपमानजनक नहीं थी. वह क्रिकेट नहीं देखती. तेंदुलकर के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर काफी तीखी प्रतिक्रिया दी थी जब शारापोवा ने विंबलडन में मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि वह नहीं जानती कि सचिन तेंदुलकर कौन हैं. तेंदुलकर विंबलडन के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के साथ रायल बॉक्स में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










