कल से शुरू हो रहा है टी20 वर्ल्ड कप 2026, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

भारत और पाक की महिला कप्तान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Womens T20 World Cup 2026: इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरू हो रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच का हाई-प्रोफाइल मैच 14 जून को खेला जाएगा. यह मुकाबला बर्मिंघम के ऐतिहासिक एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर होगा.

विज्ञापन

Womens T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरू हो रहा महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा, जिसमें पहली बार 12 देश भाग ले रहे हैं. साढ़े तीन सप्ताह तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा.

विज्ञापन

एक ही ग्रुप में भारत-पाक

इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में होने वाले इस टी20 वर्ल्ड कप में कुल 33 मैच खेले जाएंगे. जिसमें दुनिया की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन सभी टीमों को 6-6 के दो ग्रुपों में बांटा गया है. क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से ही करेगी.

वनडे के बाद अब टी20 विश्व कप की बारी

साल 2025 के वनडे वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय महिला टीम का अगला लक्ष्य टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाना है. कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया इस बार अधूरी हसरत को पूरा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दरअसल, भारतीय टीम आज तक एक बार ही टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना पाई है और उसे अब भी अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है. इस बार चैंपियन बनने के सफर में भारत को किन-किन टीमों की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा, इस पर एक नजर डालते हैं.

कब होगा भारत-पाक मुकाबला

भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सफर की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी. बर्मिंघम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरें होंगी. महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में जब-जब भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई है, तब-तब भारतीय टीम ने अपना दम दिखाया है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में से टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान को केवल 2 मैचों में जीत नसीब हुई है.

नोट कर लीजिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
14 जून 2026भारत बनाम पाकिस्तानबर्मिंघम
17 जून 2026भारत बनाम नीदरलैंड्सलीड्स
21 जून 2026भारत बनाम दक्षिण अफ्रीकामैनचेस्टर
25 जून 2026भारत बनाम बांग्लादेशमैनचेस्टर
28 जून 2026भारत बनाम ऑस्ट्रेलियालंदन

इसे भी पढ़े- ऋषभ पंत को सभी फॉर्मेट खेलने के लिए करना होगा और मेहनत: सैयद किरमानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola