ePaper

पाकिस्तान ने कंगारुओं पर कसा शिकंजा, दूसरे टेस्‍ट में जीत के करीब पाक

Updated at : 18 Oct 2018 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने कंगारुओं पर कसा शिकंजा, दूसरे टेस्‍ट में जीत के करीब पाक

अबुधाबी : मध्यक्रम के बल्लेबाज बाबर आजम और सरफराज अहमद के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन गुरुवार को यहां चाय के विश्राम तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 350 रन बनाये. आजम अभी 90 रन जबकि सरफराज 60 रन पर खेल रहे हैं. पाकिस्तान की कुल बढ़त […]

विज्ञापन

अबुधाबी : मध्यक्रम के बल्लेबाज बाबर आजम और सरफराज अहमद के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन गुरुवार को यहां चाय के विश्राम तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 350 रन बनाये.

आजम अभी 90 रन जबकि सरफराज 60 रन पर खेल रहे हैं. पाकिस्तान की कुल बढ़त 487 रन हो गयी है जो कि शृंखला में 1-0 से जीत दर्ज करने के लिये पर्याप्त है. दुबई में खेला गया पहला टेस्ट मैच अनिर्णीत छूटा था.

पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले बाबर ने अब तक पांच चौके और तीन छक्के लगाये हैं जबकि सरफराज की पारी में पांच चौके और तीन छक्के शामिल हैं. इन दोनों ने छठे विकेट के लिये अब तक 115 रन जोड़े हैं.

पाकिस्तान ने सुबह दो विकेट पर 144 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसने हारिस सोहेल (17) और अजहर अली (64) के विकेट जल्दी गंवा दिये. इसके बाद असद शाफिक (44) ने बाबर आजम के साथ 75 रन की साझेदारी की. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन लियोन ने 130 रन देकर दो विकेट लिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola