भारतीय टीम में चयन पर भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, जानिए क्या कहा

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi displaying his bat

वैभव सूर्यवंशी बल्ला दिखाते हुए

Vaibhav Suryavanshi reaction: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और आगामी एशियन गेम्स की टीम में मौका दिया गया है.

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi reaction: महज 15 साल की उम्र में इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं. आयरलैंड, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के बाद अब इस युवा स्टार का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है. आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव पहली बार भारतीय जर्सी पहने नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वैभव की खुशी और उनका दिल छू लेने वाला रिएक्शन साफ देखा जा सकता है.

वीडियो में दिखा वैभव सूर्यवंशी का अनोखा अंदाज

इंग्लैंड-आयरलैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए चुने गए 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का एक मजेदार वीडियो चर्चा में है. राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में नाकाबंदी के दौरान जब वैभव से उनका नाम पूछा जाता है, तो वे कहते हैं, ‘बताने की जरूरत नहीं है.’ इसी के साथ वे भारतीय जर्सी में नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर वैभव का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस युवा खिलाड़ी के अंदाज पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.

आईपीएल सीजन-दर-सीजन प्रदर्शन

आईपीएल सीजनमैचपारियांकुल रनबल्लेबाजी औसतशतक (100)अर्धशतक (50)
आईपीएल 20257725236.0011
आईपीएल 2026161677648.5026
कुल 23231,02844.7037

IPL 2026 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड और उपलब्धियां

श्रेणी / रिकॉर्डवैभव सूर्यवंशी द्वारा बनाया गया कीर्तिमान
कुल रन (सीजन 2026)776 रन (इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी)
छक्कों का रिकॉर्ड72 छक्के (एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड)
अनकैप्ड खिलाड़ी का रिकॉर्डएक सीजन में बतौर अनकैप्ड प्लेयर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड रिकॉर्डसबसे तेज (सिर्फ 23 पारियों में) 1,000 टी20 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज
सलामी जोड़ी (ओपनिंग)यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स (RR) को लगातार दोनों सीजन में मजबूत शुरुआत
विशेष उपलब्धिआईपीएल इतिहास के सबसे युवा शतकवीर

अंडर-19 वर्ल्ड कप में बने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’

भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में खिताबी जीत के असली हीरो वैभव रहे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के 7 मैचों में दमदार बल्लेबाजी करते हुए 62.71 की औसत से 439 रन बनाए. इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में खेली गई उनकी 175 रनों की पारी सबसे खास रही. जिसमें उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 15 छक्के जड़े. फाइनल में इस धमाकेदार पारी के दम पर भारत चैंपियन बना और वैभव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के साथ-साथ ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड भी मिला.

यह भी पढ़े- शुभमन गिल का कप्तानी में बड़ा धमाका, टेस्ट शतकों के मामले में इन दिग्गज भारतीय कप्तानों को पीछे छोड़ा

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola