'आज संडे है क्या?', पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर इरफान पठान ने लिए मजे; पोस्ट हुआ वायरल

Updated:
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम की जीत के बाद इरफान पठान का ट्वीट वायरल (फोटो- सोशल मीडिया)

महिला एशिया कप 2026 में भारत की शानदार जीत के बाद इरफान पठान का 'आज संडे है क्या?' वाला ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार भी भारत के हाथों पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Irfan Pathan Troll Pakistan: भारत के हाथों पाकिस्तान की करारी हार के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. शनिवार (5 सितंबर) को महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराने के कुछ मिनट बाद पठान ने एक्स पर लिखा, 'आज संडे है क्या?'

विज्ञापन

पाकिस्तान की हार और इरफान पठान का पुराना अंदाज

इरफान पठान का यह अंदाज नया नहीं है. पिछले साल भी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार जीत के बाद सोशल मीडिया पर तंज कसा था. भारत ने लगातार तीन टी20 मुकाबलों में पाकिस्तान को हराया था और ये तीनों मैच रविवार को खेले गए थे. तब पठान ने लिखा था, 'संडे कैसा रहा पड़ोसियों.'

अब एक बार फिर पाकिस्तान की हार के बाद पठान का ‘संडे’ वाला पोस्ट चर्चा में है. खास बात यह है कि इस बार मुकाबला शनिवार को हुआ, लेकिन पठान का चार शब्दों वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

55 रन पर सिमट गया पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में रोमांचक टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पारी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान की बल्लेबाजी भारतीय स्पिनरों के सामने बुरी तरह लड़खड़ा गई.

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी के पांचवें ओवर में स्पिन गेंदबाजों को लगाया और इसके बाद पाकिस्तान के विकेट लगातार गिरते रहे. शेफाली वर्मा ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर मुनीबा अली को आउट किया. इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकीं. पाकिस्तान की पूरी टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई. यह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम स्कोर भी रहा.

ये भी पढ़ें: India vs Pakistan Women: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, 55 रन पर समेटने के बाद 8.4 ओवर में जीता मैच

भारतीय स्पिनरों ने मचाया कहर

भारत की ओर से प्रेमा रावत और प्लेयर ऑफ द मैच श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके. वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने दो विकेट अपने नाम किए.

पाकिस्तान के 55 रन पर सिमटने के बाद भारत के सामने जीत के लिए महज 56 रन का लक्ष्य था. हालांकि पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने भारतीय पारी के शुरुआती चार ओवर में ही शीर्ष तीन बल्लेबाजों को आउट कर मुकाबले में थोड़ी जान डाल दी.

हरमनप्रीत ने छक्का लगाकर खत्म किया मैच

इसके बाद दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला. दोनों ने भारत को मुश्किल से निकालते हुए जीत की दहलीज तक पहुंचाया. अपने 150वें टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तानी कर रहीं हरमनप्रीत ने मैच को शानदार अंदाज में खत्म किया. उन्होंने नशरा संधू के नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को 7 विकेट से जीत दिला दी.

महिला एशिया कप में भारत की लगातार तीसरी जीत

पाकिस्तान पर इस जीत के साथ भारत ने महिला एशिया कप 2026 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. भारतीय टीम ग्रुप ए में शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब उसकी नजरें सेमीफाइनल पर हैं.

ये भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत ने रचा इतिहास, 150 T20I में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं कौर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola