ePaper

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा वनडे जीतकर जिम्बाब्वे को क्लीनस्वीप किया

Updated at : 07 Oct 2018 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा वनडे जीतकर जिम्बाब्वे को क्लीनस्वीप किया

पार्ल : सलामी बल्लेबाज रिजा हेंड्रिक्स और हेनरिच क्लासेन की अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को यहां जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की एक दिवसीय शृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 228 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका ने 4.1 ओवर […]

विज्ञापन

पार्ल : सलामी बल्लेबाज रिजा हेंड्रिक्स और हेनरिच क्लासेन की अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को यहां जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की एक दिवसीय शृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया.

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 228 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका ने 4.1 ओवर शेष रहते ही छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया. हेंड्रिक्स ने 66 और क्लासेन ने 59 रन बनाये.

हेंड्रिक्स ने पहले विकेट के लिए एडिन मार्कराम के साथ 75 रन की साझेदारी की. उन्होंने 82 गेंद की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगया. मैन ऑफ द मैच क्लासेन ने 67 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया.

उन्होंने दो कैच और एक स्टंप भी किया. इससे पहले सीन विलियम्स के अर्धशतक से जिम्बाब्वे शृंखला में पहली बार चुनौतीपूर्ण स्कोर बना सका. विलियम्स ने 79 गेंद में 10 चौके जमाकर 69 रन की पारी खेली. उन्होंने और ब्रेंडन टेलर (40) ने बल्लेबाजी के लिये अच्छी पिच पर चौथे विकेट के लिये 73 रन की भागीदारी निभायी.

टेलर इस दौरन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन पूरा करने वाले अपने देश के तीसरे बल्लेबाज बने. इससे पहले यह कारनामा एंडी और ग्रांट फ्लावर ही कर सके हैं. जिम्बाब्वे को पहले दो मैचों में 117 और 78 रन से हार का मुंह देखना पड़ा था. दोनों टीम अब तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला में एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी जो मंगलवार से शुरू होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola