चौथे टेस्ट के लिए टीम इंग्लैंड की घोषणा, जेम्स विन्से की एंट्री

लंदन : हैंपशर के बल्लेबाज जेम्स विन्से को भारत के खिलाफ 30 अगस्त से साउथम्पटन में होने वाले चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए गुरुवार को इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया. इस साल अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने वाले 27 वर्षीय विन्से अच्छी फार्म में हैं. उन्होंने पिछले […]
लंदन : हैंपशर के बल्लेबाज जेम्स विन्से को भारत के खिलाफ 30 अगस्त से साउथम्पटन में होने वाले चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए गुरुवार को इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया.
इस साल अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने वाले 27 वर्षीय विन्से अच्छी फार्म में हैं. उन्होंने पिछले सप्ताह नाटिंघमशर के खिलाफ 74 और 147 रन बनाये थे. इस सत्र में काउंटी चैंपियनशिप में उनका औसत 56 था. राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ ने पुष्टि की कि विन्से को जॉनी बेयरस्टॉ के कवर के तौर पर टीम में लिया गया है.
बेयरस्टॉ के बायें हाथ की बीच की उंगली में फ्रैक्चर है. अगर बेयरस्टॉ फिट हो जाते हैं तो तब भी उन्हें केवल बल्लेबाज के रूप में टीम में रखा जा सकता है और ऐसी स्थिति में जोस बटलर विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे. एसेक्स के तेज गेंदबाज जेमी पोर्टर को काउंटी चैंपियनशिप के अगले दौर के मैचों में खेलने की अनुमति दी गयी है लेकिन अगर कोई तेज गेंदबाज चोटिल होता है तो उन्हें स्टैंडबाई रखा गया है. पांच मैचों की शृंखला में इंग्लैंड अभी 2-1 से आगे है.
इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है : जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टॉ, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोईन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स, जेम्स विन्से.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




