Chaitra Purnima 2024 पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, मिलेगा दोगुना लाभ

Chaitra Purnima 2024 Shubh Sanyog
Chaitra Purnima 2024 Shubh Sanyog: इस साल चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल को मनाई जाएगी. वहीं, इस दिन भगवान विष्णु,माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा का विधान है.
Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा इस साल 23 अप्रैल, मंगलवार को हनुमान जयंती के साथ मनाई जाएगी. इस बार पूर्णिमा पर चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो इसे और भी अधिक विशेष बनाता है. शास्त्रों के अनुसार, जब पूर्णिमा चित्रा नक्षत्र में होती है तो इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है.
ग्रहों का अद्भुत संयोग
इस बार चैत्र पूर्णिमा पर ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है. सूर्य, चंद्रमा, बुध, गुरु, शनि और राहु ग्रह एक ही राशि में विराजमान रहेंगे. इन ग्रहों के प्रभाव से इस पूर्णिमा का व्रत रखना और भी अधिक फलदायी होगा.
दोगुना लाभ
चैत्र पूर्णिमा पर व्रत रखने से मनोकामनाएं पूरी होने के साथ-साथ धन-धान्य की वृद्धि, मोक्ष की प्राप्ति और समस्त रोगों से मुक्ति मिलती है. इस बार हनुमान जयंती के साथ पूर्णिमा का व्रत रखने से दोगुना लाभ मिलने की मान्यता है.
Surya Grah Upay: कुंडली में सूर्य कमजोर होने से आती है कई समस्या, जानिए ठीक करने के उपाय
पूर्णिमा तिथि और व्रत का समय
पूर्णिमा तिथि का आरंभ 23 अप्रैल, मंगलवार को सुबह 3 बजकर 26 मिनट पर होगा और 24 अप्रैल, बुधवार को सुबह 5 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा. उदया तिथि में पूर्णिमा 23 तारीख को होने के चलते पूर्णिमा का व्रत मंगलवार को ही रखा जाएगा.
पूर्णिमा तिथि और व्रत का समय
पूर्णिमा तिथि का आरंभ: 23 अप्रैल, मंगलवार, सुबह 3:26 बजे
पूर्णिमा तिथि का समापन: 24 अप्रैल, बुधवार, सुबह 5:19 बजे
उदया तिथि में पूर्णिमा: 23 अप्रैल, मंगलवार
पूर्णिमा व्रत: 23 अप्रैल, मंगलवार
पूर्णिमा व्रत का महत्व
चैत्र पूर्णिमा का व्रत माता जानकी को समर्पित है.इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और भगवान राम की पूजा करना शुभ माना जाता है. व्रत रखने वालों को मन, तन और धन की प्राप्ति होती है.
पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें.
भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें.
पूर्णिमा व्रत का संकल्प लें.
भगवान हनुमान की पूजा करें.
गाय को गुड़, दूध, फल और अन्य चीजें खिलाएं.
चंद्रमा को अर्घ्य दें.
रात्रि में देवी-देवताओं की पूजा करें.
अगले दिन सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें.
Jyotishaachary Sanjeet Kumar mishra
Astlogy Vastu & jem speciality
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










