Surya Grah Upay: कुंडली में सूर्य कमजोर होने से आती है कई समस्या, जानिए ठीक करने के उपाय

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Surya Grah Upay

Surya Grah Upay: ज्योतिष में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाकर आप भी नौकरी, बिजनेस में सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

Surya Grah Upay: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इन्हें ग्रहों का राजा कहा जाता है. सूर्य ग्रह व्यक्ति की आत्मा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, यश और पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं. कुंडली में सूर्य की स्थिति व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करती है. जिनकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उन्हें जीवन में सफलताएं मिलती है. वहीं जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है उनका विभिन्न परेशानियों से सामना होता है.

सूर्य के कमजोर होने के लक्षण

आत्मविश्वास की कमी: कमजोर सूर्य वाले व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी दिखाई देती है.
निर्णय लेने में कठिनाई: इन्हें निर्णय लेने में कठिनाई होती है और अक्सर वे दूसरों पर निर्भर रहते हैं.
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं: कमजोर सूर्य से सिरदर्द, हृदय रोग, नेत्र रोग, पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
करियर में बाधाएं: कमजोर सूर्य वाले व्यक्ति को करियर में सफलता प्राप्त करने में बाधाएं आ सकती हैं.
पिता के साथ मतभेद: कमजोर सूर्य वाले व्यक्ति के पिता के साथ संबंध अच्छे नहीं होते हैं.
सम्मान में कमी: इन्हें समाज में उचित सम्मान नहीं मिल पाता है.

Chaitra Purnima 2024 पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, मिलेगा दोगुना लाभ

सूर्य को मजबूत करने के उपाय

सूर्य देव की उपासना: प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य मंत्र का जाप करें.
रविवार का व्रत: रविवार का व्रत रखें और सूर्य देव को लाल रंग के वस्त्र, गुड़, चना दाल आदि अर्पित करें.
तांबे का प्रयोग: तांबे के बर्तन में जल रखकर सूर्य देव को अर्पित करें और तांबे का लॉकेट पहनें.
सूर्य नमस्कार: प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें.
रत्न धारण: सूर्य ग्रह से संबंधित रत्न जैसे कि माणिक्य, रूबी आदि धारण करें.
पीले रंग का प्रयोग: पीले रंग के वस्त्र पहनें और पीले रंग के खाद्य पदार्थों का सेवन करें.
दान: गरीबों को दान करें और सूर्य देव से संबंधित वस्तुओं का दान करें.

Jyotishaachary Sanjeet Kumar mishra
Astlogy Vastu & jem speciality
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola