अंतिम सोमवारी पर प्रदोष काल में करें 5 आसान काम, शिवजी दूर करेंगे हर कष्ट

Updated:
विज्ञापन

सावन सोमवार प्रदोष काल पूजा. फोटो- एआई

सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त को है. इस दिन प्रदोष काल में कुछ विशेष उपाय करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है. शारीरिक, मानसिक और आर्थिक संकटों से मुक्ति पाएं.

विज्ञापन

Sawan 2026 Last Somvari Pradosh Puja: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज सावन मास का आखिरी सोमवार है. शिव पुराण के अनुसार, इस दिन प्रदोष काल में कुछ काम करने से भगवान शिव समेत माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही शारीरिक, मानसिक और आर्थिक संकट से छुटकारा मिल सकता है.

विज्ञापन

पंचांग के अनुसार, आज यानी 24 अगस्त को प्रदोष काल शाम 6 बजकर 14 मिनट से रात 8 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. यानी प्रदोष काल में शिव जी की पूजा के लिए 2 घंटे 21 मिनट का समय मिलेगा. ऐसे में इस दिन दौरान पांच आसान काम करने से भगवान शिव समेत माता पार्वती की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी.

प्रदोष काल में शिव जी की पूजा क्यों होती है खास?

शिव पुराण के के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव, माता पार्वती के साथ रहते हैं. इसलिए इस दौरान उनकी पूजा करने से हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती है.

शास्त्रों में कहा गया है कि सावन सोमवार के दिन प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करने से हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा मिल जाता है. शारीरिक, मानसिक और आर्थिक संकट दूर होते हैं.

इसके अलावा सभी पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं और घर-परिवार खुशहाल रहता है. इतना ही नहीं, मोक्ष की प्राप्ति के लिए भी प्रदोष काल की पूजा बेहद खास मानी गई है.

ये भी पढ़ें: सावन की अंतिम सोमवारी: महादेव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय, आर्थिक तंगी और विवाह की बाधाएं होंगी दूर!

प्रदोष काल में शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?

  1. जल या गंगाजल- सावन के आखिरी सोमवार पर प्रदोष काल में शिवलिंग पर शुद्ध जल या गंगाजल चढ़ाएं. तांबे के लोटे में जल या गंगाजल भरकर उसमें कुछ काले तिल मिलाएं और शिवलिंग पर अर्पित करें. इससे शारीरिक कष्ट दूर होता है.
  2. बेलपत्र और अक्षत- प्रदोष काल में शिवलिंग पर तीन पत्तियों वाला बेलपत्र चढ़ाने से तीन जन्मों के पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं. इसलिए प्रदोष काल में शिवलिंग पर बिना कटा-फटा बेलपत्र चढ़ाना चाहिए. शिवलिंग पर हमेशा उल्टा बेलपत्र अर्पित करना चाहिए. इस दौरान ध्यान रखना चाहिए कि उसका डंठल अपनी ओर हो.
  3. गन्ने का रस या केसर मिला हुआ दूध- प्रदोष काल की पूजा में शिवलिंग पर गन्ने का रस या केसर मिला हुआ गाय का कच्चा दूध अर्पित करने से धन-संकट से छुटकारा मिल सकता है.
  4. भांग, धतूरा और आक के फूल- पुराणों के अनुसार, भगवान शिव को भांग, आक के फूल और धतूरा अत्यंत प्रिय हैं. इसलिए प्रदोष काल की पूजा के दौरान इन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाने से भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

ये भी पढ़ें: सावन की अंतिम सोमवारी पर सजा बाबा बैद्यनाथ का दरबार, गूंजा 'हर-हर महादेव'

  1. सफेद चंदन या भस्म- प्रदोष काल में शिवलिंग पर सफेद चंदन या भस्म चढ़ाने से मन शांत रहता है. मन की नकारात्मक ऊर्जा होती है. साथ ही गुस्सा कम आता है. इसके अलावा मान-सम्मान मिलता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola