सावन की अंतिम सोमवारी: महादेव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय, आर्थिक तंगी और विवाह की बाधाएं होंगी दूर!
सावन सोमवारी पर करें ये उपाय
24 अगस्त 2026 को सावन मास की चौथी और अंतिम सोमवारी है. इस पावन दिन भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए धन-समृद्धि और शीघ्र विवाह के लिए कुछ प्रभावशाली उपाय किए जा सकते हैं.
Last Sawan Somwari Upay: सावन (श्रावण) का पवित्र महीना अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. 24 अगस्त 2026 को इस साल का चौथा और अंतिम सावन सोमवार पड़ रहा है. शिव भक्तों के लिए यह दिन बेहद खास और फलदायी माना जाता है, क्योंकि इसके बाद महादेव की सावन मास की विशेष कृपा पाने के लिए अगले वर्ष तक का लंबा इंतजार करना पड़ेगा. इस अंतिम सोमवारी पर कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं.
धन लाभ और आर्थिक समृद्धि के लिए करें ये उपाय
यदि आप जीवन में आर्थिक परेशानियों से राहत और धन-समृद्धि की कामना कर रहे हैं, तो भगवान शिव को गन्ने का रस अर्पित करने की धार्मिक मान्यता है. इसके बाद शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाकर 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें. शास्त्रों के अनुसार इस पवित्र दिन ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की कामना की जाती है.
विवाह के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं दूध
यदि आपके विवाह में अनचाही देरी हो रही है या मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा है, तो सावन के आखिरी सोमवार को शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करने की परंपरा है. अविवाहित महिलाएं विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं. धार्मिक मान्यता है कि भक्ति और श्रद्धापूर्वक यह उपाय करने से विवाह संबंधी सभी बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए