आज 11 मई 2026 का पंचांग: राहुकाल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक जानें सबकुछ

Updated:
विज्ञापन

आज 11 मई 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 11 May 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. यहां से जानें शुभ काम करने का मुहूर्त सही मुहूर्त, इसके अलावा जानें राहुकाल कब से होगा शुरू.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 11 May 2026:  आज 11 मई 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, इसके बाद ज्येष्ठ कृष्ण दशमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे. शुक्र वृषभ राशि में हैं. आज मंगल ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. जहां पर पहले से बुध और सूर्य मेष राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन करते ही मेष राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा.  शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहु कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.

आज का पंचांग  11 मई 2026 दिन सोमवार

तिथि: शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी दिन – 10:12 बजे तक, उपरांत दशमी तिथि
श्री शुभ संवत-2083
शाके-1948
हिजरी सन-1447-48
सूर्योदय 05:25
सूर्यास्त-06:35

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- शतभिषा उपरांत पूर्वा भाद्रपद , योग – ऐन्द्र, करण- गर

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार

सूर्य- मेष राशि
चंद्रमा- कुम्भ राशि
मंगल-मीन और मेष राशि
बुध- मेष राशि
गुरु-मिथुन राशि
शुक्र- वृषभ
शनि-मीन राशि
राहु-कुम्भ राशि
केतु-सिंह राशि

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

अमृत (सर्वोत्तम): 05:06 Am से 06:46 Am
काल (हानि): 06:46 Am से 08:26 Am
शुभ (उत्तम): 08:26 Am से 10:06 Am
रोग (अमंगल): 10:06 Am से 11:46 Am
उद्वेग (अशुभ): 11:46 Am से 01:26 Pm
चर (सामान्य): 01:26 Pm से 03:06 Pm
लाभ (उन्नति): 03:06 Pm से 04:46 Pm
अमृत (सर्वोत्तम): 04:46 Pm से 06:26 Pm

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:41 Am से 04:24 Am
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:19 Am से 12:13 Pm
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:59 Pm से 02:52 Pm

ये भी पढ़ें: आज 11 मई राशिफल: मेष से मीन राशि के जातकों के प्यार, पैसा और परिवार से जुड़ी भविष्यवाणी यहां देखें

आज का अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 06:46 Am से 08:26 Am
यमगण्ड: सुबह 10:06 Am से 11:46 Am
गुलिक काल: दोपहर 01:26 Pm से 03:06 Pm

दिशाशूल: पूर्व दिशा

आज का विशेष योग व उपाय

आज शंकर जी पूजा करें और शंकर जी दूध चढ़ाए.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola