Aaj Ka Panchang 24 July 2024: आज श्रावण कृष्ण पक्ष तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 24 Jul 2024 6:25 AM
आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 24 July 2024: आज 24 जुलाई दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण पक्ष तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि है.
Aaj Ka Panchang 24 July 2024: किसी भी शुभ काम करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. गणपति बप्पा अपने भक्तों के सभी विघ्न हर लेते हैं, इसलिए उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है. आज बुधवार दिन और चतुर्थी तिथि का संयोग बन रहा है. बुधवार दिन और चतुर्थी तिथि भगवान गणेश जी को समर्पित है. आज बप्पा की आराधना करने से संकटों का नाश होता है. जानें पंचांग में आज का शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में-
24 जुलाई बुधवार 2024
- श्रावण कृष्ण पक्ष तृतीया दिन -10:16 उपरांत चतुर्थी
- श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
- सूर्योदय-05:12
- सूर्यास्त-06:39
- सूर्योदय कालीन नक्षत्र- शतभिषा उपरांत पूर्वाभाद्रपद, योग – सौभाग्य ,करण-भ ,
- सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- कर्क , चंद्रमा- कुम्भ , मंगल-वृष , बुध- सिंह , गुरु-वृष ,शुक्र-
- कर्क ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
चौघड़िया- बुधवार
- प्रातः06:00 से 07:30 लाभ
- प्रात:07:30 से 09:00 तक अमृत
- प्रातः 09:00 से 10:30 तक काल
- प्रातः10:30 से 12:00 शुभ
- दोपहर:12:00 से 1:30 तक रोग
- दोपहरः01:30 से 03:00 तक उद्वेग
- शामः03:00 से 04:30 तक चर
- शामः04:30 से 06:00 तक लाभ
- उपाय
- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
- आराधनाः ॐ गं गणपतये नमः
- खरीदारी के लिए शुभ समयः
- प्रात:07:30 से 09:00 तक
- राहुकाल: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक
- दिशाशूल-ईशान कोण एवं उत्तर
- ।।अथ राशि फलम्।।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










