Cancer Yearly Love Horoscope 2024: कर्क राशि वालों के प्यार को लग सकती है बुरी नजर, जानें वार्षिक लव राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Dec 2023 8:46 AM

विज्ञापन

Cancer Yearly Love Horoscope 2024: कर्क प्रेम राशिफल 2024 (Kark love rashifal 2024) के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए अपने रिश्तों के मामले में, यह एक खूबसूरत साल रहेगा. इस साल आप अपने प्रिय के साथ एक अनमोल समय का अनुभव करेंगे.

विज्ञापन

Cancer Yearly Love Horoscope 2024: कर्क राशि वाले स्नेही और प्यार करने वाले लोगों में से एक होते हैं. वे हमेशा गहरे प्यार की चाहत रखते हैं और अपने रिश्ते में सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं. अपने सत्तारूढ़ ग्रह चंद्रमा के आशीर्वाद से, कर्क राशि वाले ऐसे व्यक्ति होते हैं जो बहुत ज्यादा गहराई से प्यार में पड़ जाते हैं. वे अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में शर्माते नहीं हैं और बेझिझक प्यार करते हैं. हालांकि कभी-कभी वे अपने लगाव और गहरे भावनात्मक स्वभाव के कारण जल्दी ही आहत भी हो जाते हैं.

कर्क प्रेम राशिफल 2024 (Kark love rashifal 2024) के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए अपने रिश्तों के मामले में, यह एक खूबसूरत साल रहेगा. इस साल आप अपने प्रिय के साथ एक अनमोल समय का अनुभव करेंगे.

आपके प्यार पर किसी की बुरी नजर का साया देखने को मिल सकता है

प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए यह साल प्रेम के संदर्भ में बेहद ही अनुकूल रहेगा क्योंकि साल की शुरुआत में ही बुध और शुक्र जैसे दो शुभ ग्रह आपके पंचम भाव में रहने वाले हैं. ऐसे में आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा और प्रेम देखने को मिलेगा. आपके और आपके पार्टनर के बीच भरपूर रोमांस होगा जिसका आप लुफ्त उठाएंगे. आप अपने साथी के साथ इस वर्ष कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं जिससे भी आपका प्रेम मजबूत होगा. हालांकि फरवरी से अगस्त का समय रिश्ते के संदर्भ में थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस दौरान आपके प्यार पर किसी की बुरी नजर का साया देखने को मिल सकता है जिसके चलते आपके रिश्ते में बार-बार गलतफहमियां या लड़ाई होने की आशंका है. सलाह केवल इतनी दी जाती है कि अपने रिश्ते के लिहाज से किसी को भी इतना हक ना दें कि वह आपकी रिश्ते में हस्तक्षेप न करे अन्यथा आपका रिश्ता टूट भी सकता है. इसके बाद वर्ष की तीसरी तिमाही प्रेम जीवन को संतुलित बनाए रखने के लिहाज से अनुकूल रहेगी. वर्ष की आखिरी और चौथी तिमाही सबसे ज्यादा अनुकूल रहने वाली है. इस अवधि में आप अपने प्रेम संबंध को अगले पड़ाव पर ले जा सकते हैं और अपने साथी को विवाह के लिए प्रस्ताव दे सकते हैं. आपको सफलता मिलेगी.

लव लाइफ के लिए ज्योतिषीय उपाय

  • प्रत्येक रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुरू करें.

  • अपने कमरे में हमेशा चंदन की खुशबू रखें.

  • विवाहित जोड़े अपने कमरे में लैवेंडर या ऑर्किड का पौधा रख सकते हैं. इसके अलावा, लिविंग रूम की उत्तर-पूर्व दिशा में पानी का फव्वारा रख सकते हैं.

Also Read: Aries Yearly Love Horoscope 2024: कुछ ऐसा रहेगा मेष राशि वालों के लिए नया साल, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Taurus Yearly Love Horoscope 2024: वृषभ राशि वालों के रिश्ते में तनाव बढ़ सकते है, जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Gemini Yearly Love Horoscope 2024: मिथुन राशि वालों के लव लाइफ में बढ़ सकती है परेशानी,जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Cancer Yearly Love Horoscope 2024: कर्क राशि वालों के प्यार को लग सकती है बुरी नजर, जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Leo Yearly Love Horoscope 2024:सिंह राशि वालों का प्रेम चुनौतियों के बावजूद चलता रहेगा,जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Virgo Yearly Love Horoscope 2024: कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में विवादों की दीवार बड़ी हो सकती है
Also Read: Tula Yearly Love Horoscope 2024:तुला राशि वालों के लिए प्रेम विवाह के प्रबल योग बनेंगे,जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Scorpio Yearly Love Horoscope 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए रोमांस के प्रबल योग है, जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Sagittarius Yearly Love Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों के जीवन में बाधाएं बनी रहेंगी, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Capricorn Yearly Love Horoscope 2024: कुछ ऐसा रहेगा मकर राशि वालों के लिए नया साल, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Aquarius Yearly Love Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों के रिश्ते में वाद विवाद बढ़ेगी, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Pisces Yearly Love Horoscope 2024: मीन राशि के जातकों के पार्टनर का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जानें लव राशिफल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola