Sagittarius Yearly Love Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों के जीवन में बाधाएं बनी रहेंगी, जानें 2024 का लव राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Dec 2023 8:44 AM

विज्ञापन

Sagittarius Yearly Love Horoscope 2024: प्रिय धनु राशि के जातकों, धनु राशिफल 2024 के अनुसार, जब आपके रिश्तों की बात आती है तो आपके लिए यह एक भावुक साल होगा.

विज्ञापन

Sagittarius Yearly Love Horoscope 2024: जब प्यार और रिश्तों की बात आती है, तो धनु राशि के लोग साहसी माने जाते हैं, इसलिए रोमांस के प्रति उनका दृष्टिकोण रोमांचक हो जाता है. वे हमेशा समझने का प्रयास करते हैं कि उनका पार्टनर किस दौर से गुजर रहा है. यही कारण है कि उनके पास हमेशा अपने पार्टनर की समस्याओं का त्वरित समाधान होता है. धनु राशि के लोगों को द्वेष रखना पसंद नहीं होता है और जिन लोगों से ये प्यार करते हैं उनके साथ संवादहीनता भी इन्हें पसंद नहीं होती है. धनु राशि के लोग मज़ेदार और खुशमिजाज व्यक्ति होते हैं जो हंसना अधिक पसंद करते हैं. इन्हें गंभीर मामलों पर बहस करना पसंद नहीं होता. ये आसानी से प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन साथ ही ये अपने पार्टनर को लेकर बहुत नख़रे वाले होते हैं. यदि ये लोग किसी को पसंद करते हैं, तो तुरंत उससे जुड़ जाते हैं. इसके साथ ही प्यार व रिश्तों को लेकर हमेशा आशावादी रहते हैं.

प्रिय धनु राशि के जातकों, धनु राशिफल 2024 के अनुसार, जब आपके रिश्तों की बात आती है तो आपके लिए यह एक भावुक साल होगा.

इस साल का पूर्वार्ध प्रेम के लिए अनुकूल रहेगा

प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार धनु राशि के जातकों का प्रेम जीवन इस वर्ष अनुकूल रहने वाला है. वर्ष 2024 में गुरु बृहस्पति आपके पंचम भाव में स्थित रहेंगे जिससे आपका प्रेम जीवन संतुलित बना रहेगा. लेकिन वहीं मंगल और सूर्य साल की शुरुआत में आपकी राशि में स्थित रहने वाले हैं जो आपके व्यवहार में क्रोध बढ़ाने की वजह बन सकते हैं जिससे आपके रिश्ते में तनाव होने की प्रबल आशंका है. प्रेम के लिहाज से फरवरी के अंत से अप्रैल तक का समय शानदार रहेगा. इस वर्ष शनि देव की दृष्टि धनु राशि के जातकों के पंचम भाव पर रहने वाले हैं जिससे आपके जीवन में बाधाएं बनी रहेंगी. इस साल का पूर्वार्ध प्रेम के लिए अनुकूल रहेगा. अप्रैल से मई के बीच तक का समय प्रेम लिहाज से बेहद शानदार रहने वाला है. इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ बेहद ही रोमांटिक नजर आएंगे. इसके बाद 1 जून से 12 जुलाई प्रेम के संदर्भ में शुभ संकेत दे रहा है. आपका रिश्ता इस दौरान मजबूत होगा. इसके बाद आपके रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. यहां आपको सावधान रहने की आवश्यकता पड़ेगी. इसके बाद एक बार फिर सितंबर का महीना खुशियां लेकर आएगा. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. साल का अंत या नवंबर के महीने प्रेम संदर्भ में सामान्य रहने वाले हैं.

लव लाइफ 2024 के लिए ज्योतिषीय उपाय

  • अपने घर में भगवान शिव की गणेश पार्वती के साथ वाली तस्वीर लगाएं. अपने बैडरूम में लैवेंडर का पौधा या ऑर्किड रखें.

  • हर दिन सुबह या कम से कम प्रत्येक गुरुवार को “ओम बृं बृहस्पतये नमः” का जाप करें.

  • जब भी आप अपने प्रेमी से मिलें तो हल्दी या पीली सरसों के कुछ बीज हमेशा अपने पास रखें.

Also Read: Aries Yearly Love Horoscope 2024: कुछ ऐसा रहेगा मेष राशि वालों के लिए नया साल, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Taurus Yearly Love Horoscope 2024: वृषभ राशि वालों के रिश्ते में तनाव बढ़ सकते है, जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Gemini Yearly Love Horoscope 2024: मिथुन राशि वालों के लव लाइफ में बढ़ सकती है परेशानी,जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Cancer Yearly Love Horoscope 2024: कर्क राशि वालों के प्यार को लग सकती है बुरी नजर, जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Leo Yearly Love Horoscope 2024:सिंह राशि वालों का प्रेम चुनौतियों के बावजूद चलता रहेगा,जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Virgo Yearly Love Horoscope 2024: कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में विवादों की दीवार बड़ी हो सकती है
Also Read: Tula Yearly Love Horoscope 2024:तुला राशि वालों के लिए प्रेम विवाह के प्रबल योग बनेंगे,जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Scorpio Yearly Love Horoscope 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए रोमांस के प्रबल योग है, जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Sagittarius Yearly Love Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों के जीवन में बाधाएं बनी रहेंगी, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Capricorn Yearly Love Horoscope 2024: कुछ ऐसा रहेगा मकर राशि वालों के लिए नया साल, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Aquarius Yearly Love Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों के रिश्ते में वाद विवाद बढ़ेगी, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Pisces Yearly Love Horoscope 2024: मीन राशि के जातकों के पार्टनर का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जानें लव राशिफल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola