मीन राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jan 2025 2:37 PM

विज्ञापन

Pisces Monthly Horoscope February 2025

Pisces Monthly Horoscope February 2025: फरवरी 2025 की शुरूआत होने जा रही है, मीन राशि के लिए आने वाला माह कैसा रहेगा, यहां से जानें मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Pisces Monthly Horoscope February 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का दूसरा महीना, फरवरी, हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना किस प्रकार का होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

परिवारिक जीवन

मीन राशि के जातकों को फरवरी में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. परिवार के सदस्यों के साथ संवाद करते समय सतर्क रहना आवश्यक है. मंगल चौथे भाव में स्थित है, जिससे छोटे-छोटे मुद्दों पर परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. प्रयास करें कि परिवार के मुद्दों को अनदेखा करें. शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जिससे कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं. महीने के दूसरे सप्ताह में स्थायी संपत्ति की खरीदारी संभव है, और भाई-बहन सहयोग करेंगे.

मेष राशि वालों का भूमि से संबंधित विवाद समाप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल

वृषभ राशि वालों का अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते है, पढ़ें मासिक राशिफल

मिथुन राशि वालों का पार्टनर के साथ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

कर्क राशि वालों को प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल

व्यापार और नौकरी

व्यापार के क्षेत्र में ग्राहक के साथ संवाद करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी. वृहस्पति की दृष्टि सप्तम भाव पर है, जिससे व्यापार में सुधार की संभावना है, लेकिन इसके लिए आपको अपने कार्यशैली में परिवर्तन करना होगा. 12 फरवरी के बाद व्यापार में स्थिति बेहतर होगी. नौकरी के क्षेत्र में आपको सतर्क रहना चाहिए. कार्य में जल्दबाजी से बचें, सहकर्मियों से आपको लाभ प्राप्त होगा और मंगल आपके कार्य में सहयोग प्रदान करेगा, जिससे अधिकारियों के साथ आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

शिक्षा और करियर

छात्रों के लिए यह महीना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. यदि आप फैशन या डिज़ाइनिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपके लिए नए अवसर सामने आएंगे. इंजीनियरिंग के छात्रों को अपने प्रोजेक्ट पर विशेष ध्यान केंद्रित करना होगा, जिससे सफलता प्राप्त होगी. करियर में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन आपको धैर्यपूर्वक कार्य करना होगा. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे धीरे-धीरे आपके कार्य में सरलता आएगी.

सिंह राशि वालों के लिए आय के कई स्रोत उपलब्ध होंगे, पढ़ें मासिक राशिफल

कन्या राशि वालों की वेतन वृद्धि की संभावना है, पढ़ें मासिक राशिफल

तुला राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरमार होगी, पढ़ें मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों का कार्य क्षेत्र में दबाव रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

प्रेम जीवन

इस महीने प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस समय आपको अपने साथी की बातों को समझने की आवश्यकता है, उन्हें नजरअंदाज न करें. शुक्र और राहु की स्थिति आपके प्रेम संबंधों में सहयोग प्रदान करेगी. हालांकि, वैवाहिक जीवन में फरवरी का महीना कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है. बेवजह के विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, विशेषकर उन जोड़ों के लिए जिनके बीच पहले से ही मतभेद चल रहे हैं, ऐसे में संबंधों में दरार आ सकती है.

स्वास्थ्य

इस महीने स्वास्थ्य के मामले में मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं. राशि के स्वामी बृहस्पति तीसरे भाव में स्थित हैं, जबकि राहु और शुक्र पहले भाव में हैं. इस दौरान आलस्य से बचना आवश्यक है, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. पेट से जुड़ी बीमारियों के कारण आप परेशान रह सकते हैं, और फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बना रह सकता है. आंखों और ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं, और 12 फरवरी के आसपास चोट लगने की संभावना है.

धनु राशि वालों को मित्रों का सहयोग मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

मकर राशि वालों की की आय संतोषजनक रहेगी, पढ़ें मासिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के करियर में मेहनत का फल अच्छा मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

मीन राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें मासिक राशिफल

लकी नंबर: 06
लकी कलर: हरा

उपाय

प्रत्येक दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करे .
काले कुत्ते को रोटी खिलाएं
प्रत्येक दिन बजरंगबाण का पाठ करे.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola