ePaper

मिथुन राशि वालों का पार्टनर के साथ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

Updated at : 30 Jan 2025 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
Gemini Monthly Horoscope February 2025 in Hindi

Gemini Monthly Horoscope February 2025

Gemini Monthly Horoscope February 2025: फरवरी 2025 की शुरूआत होने जा रही है, मिथुन राशि के लिए आने वाला माह कैसा रहेगा, यहां से जानें मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Gemini Monthly Horoscope February 2025: मिथुन राशि वाले जातक यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का दूसरा महीना, फरवरी, हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

परिवारिक जीवन

मिथुन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना अनुकूल नहीं रहेगा, इसमें उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी. मंगल पहले भाव में स्थित है और चौथे भाव पर शुक्र की दृष्टि बनेगी, जिससे बीच-बीच में परिवार में खुशियों का अनुभव होगा. 13 फरवरी के बाद परिवार के सदस्य एकजुट होकर रहेंगे और भाई-बहन का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. घर के माहौल में बदलाव आएगा, और राहु-केतु की स्थिति अनुकूल न होने के कारण पारिवारिक खर्च बढ़ सकता है.

मेष राशि वालों का भूमि से संबंधित विवाद समाप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल

वृषभ राशि वालों का अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते है, पढ़ें मासिक राशिफल

मिथुन राशि वालों का पार्टनर के साथ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

कर्क राशि वालों को प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल

व्यापार और नौकरी

इस माह व्यापारी को कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि सप्तम भाव के स्वामी बृहस्पति द्वादश भाव में स्थित हैं. व्यापार में ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है और इस समय निवेश से बचना चाहिए. जो लोग अंतरराष्ट्रीय व्यापार में संलग्न हैं, उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होगा. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. नौकरी में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप अपने कार्य को सुचारू रूप से पूरा करेंगे. सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे. मंगल के प्रभाव से थोड़ी कठिनाई उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आप स्थिति को संभालने में सक्षम रहेंगे.

शिक्षा और करियर

छात्रों के लिए यह माह बहुत अच्छा रहेगा, क्योंकि पंचम भाव के स्वामी नवम भाव में हैं. शिक्षा के क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे. उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्रों को मेहनत करनी होगी, तभी उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. करियर में उन्नति की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त होंगे. करियर में मंगल और राहु बीच-बीच में चुनौतियाँ उत्पन्न करेंगे, लेकिन आप अपने को संभालने में सफल रहेंगे.

सिंह राशि वालों के लिए आय के कई स्रोत उपलब्ध होंगे, पढ़ें मासिक राशिफल

कन्या राशि वालों की वेतन वृद्धि की संभावना है, पढ़ें मासिक राशिफल

तुला राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरमार होगी, पढ़ें मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों का कार्य क्षेत्र में दबाव रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

प्रेम जीवन

फरवरी का महीना प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा. इस दौरान आपके पार्टनर के साथ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. प्रेम भाव के स्वामी शुक्र, शनि के साथ नवम भाव में स्थित हैं, इसलिए अपने साथी से झूठे वादे करने से बचें. इस समय प्रेम संबंधों में विश्वास की कमी महसूस होगी और आपको अपने आप को नियंत्रित करने में कठिनाई हो सकती है, जिससे रिश्ता टूटने का खतरा बढ़ सकता है. वैवाहिक जीवन में भी फरवरी का महीना मिश्रित परिणाम देगा. इस दौरान बीच-बीच में विवाद हो सकते हैं, लेकिन माह के अंत में दांपत्य जीवन में खुशियों की बहार आएगी.

स्वास्थ्य

फरवरी के महीने में आपकी राशि के स्वामी बुध सप्तम भाव में हैं, जिससे नसों से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. शनि नवम भाव में और वृहस्पति दशम भाव में होने के कारण कमर के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है. 15 फरवरी के बाद गले से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है ताकि भविष्य में किसी बीमारी से परेशान न होना पड़े.

धनु राशि वालों को मित्रों का सहयोग मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

मकर राशि वालों की की आय संतोषजनक रहेगी, पढ़ें मासिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के करियर में मेहनत का फल अच्छा मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

मीन राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें मासिक राशिफल

उपाय

  • भगवान विष्णु की आराधना करें.
  • गाय को ताजा चारा प्रदान करें.
  • गणेश जी के मंत्र का उच्चारण करें.

लकी नंबर: 1
लकी कलर: आसमानी

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola