ePaper

कन्या राशि वालों की वेतन वृद्धि की संभावना है, पढ़ें मासिक राशिफल

Updated at : 30 Jan 2025 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
Virgo Monthly Horoscope February 2025 in Hindi

Virgo Monthly Horoscope February 2025

Virgo Monthly Horoscope February 2025: फरवरी 2025 की शुरूआत होने जा रही है, कन्या राशि के लिए आने वाला माह कैसा रहेगा, यहां से जानें मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Virgo Monthly Horoscope February 2025: कन्या राशि के जातक यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का दूसरा महीना, फरवरी, हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना किस प्रकार का होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन आपके प्रयासों से स्थिति सुधर जाएगी. पारिवारिक सुख के स्वामी वृहस्पति नवम भाव में स्थित हैं और मंगल दशम भाव में हैं, जिनकी दृष्टि चौथे भाव पर है. स्थाई संपत्ति की खरीदारी संभव है, जैसे भूमि और भवन का लाभ. माता-पिता और भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, और संतान की उन्नति होगी. पहले भाव में केतु की स्थिति है. बीच-बीच में रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए समझदारी से कार्य करना आवश्यक है.

व्यापार और नौकरी

व्यापार में राहु और शुक्र की स्थिति दशम भाव में है, जबकि मंगल भी वहां उपस्थित है. यदि आप व्यापार में मेहनत करेंगे, तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा. समय का सही उपयोग करना आवश्यक है, क्योंकि इससे आपको लाभ होगा. निवेश करने से पहले अच्छे से विचार करें, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे. नौकरी करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. उन्हें नौकरी में मान-सम्मान प्राप्त होगा और वेतन वृद्धि की संभावना भी बन रही है, क्योंकि दशम भाव में मंगल की स्थिति है, जो नौकरी में अच्छे स्थान दिलाने में सहायक होगी.

शिक्षा और करियर

छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करनी होगी, तभी वे सफलता प्राप्त कर सकेंगे. माह की शुरुआत में पंचम भाव में सूर्य और बुध की एक साथ स्थिति से शिक्षा में उन्नति होगी. दूसरे सप्ताह से शिक्षा में अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी. आपकी पढ़ाई से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे. करियर के मामले में यह समय मिश्रित रहेगा, नए परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा और नई नौकरी की प्राप्ति भी संभव है.

प्रेम जीवन

इस माह प्रेम जीवन की शुरुआत बहुत सकारात्मक रहेगी. पंचम भाव के स्वामी वृहस्पति नवम भाव में स्थित हैं, जबकि पंचम भाव में सूर्य और बुध की युति प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है. प्रेमी के साथ बाहर घूमने की योजना बनेगी, जिससे प्रेम संबंध और भी मजबूत होंगे. इस समय प्रेम में वृद्धि की संभावना है. हालांकि, वैवाहिक जीवन में कुछ मायूसी देखने को मिल सकती है, क्योंकि सप्तम भाव में राहु और शुक्र के प्रभाव से कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन बीच-बीच में रोमांस का आनंद भी लेंगे.

स्वास्थ्य

इस माह स्वास्थ्य की स्थिति मिश्रित रहेगी. आपके राशि के स्वामी माह की शुरुआत में पंचम भाव में रहेंगे, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है. मंगल दशम भाव में, केतु पहले भाव में और शनि छठे भाव में होने के कारण स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जैसे पेट से संबंधित समस्याएं, नसों में दिक्कत और जोड़ों में दर्द. हालांकि, वृहस्पति आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करेंगे.

लकी नंबर: 1
लकी कलर: गुलाबी

उपाय

  • प्रत्येक दिन सिद्धिकुंजिका का पाठ करें.
  • गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें.
  • कबूतर को भोजन दें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola