मेष राशि वालों का भूमि से संबंधित विवाद समाप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jan 2025 1:00 PM
Aries Monthly Horoscope February 2025
Aries Monthly Horoscope February 2025: फरवरी 2025 की शुरूआत होने जा रही है, मेष राशि के लिए आने वाला माह कैसा रहेगा, यहां से जानें मासिक राशिफल.
Aries Monthly Horoscope February 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का दूसरा महीना, फरवरी, हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.
परिवारिक जीवन
मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी 2025 का महीना परिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रहेगा. दशम भाव में सूर्य और बुध का एक साथ होना परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देगा, और भाई-बहन का सहयोग भी प्राप्त होगा. रिश्तेदार भी मदद करेंगे. 12 फरवरी के बाद भूमि से संबंधित विवाद समाप्त होगा, लेकिन आपको पारिवारिक संबंधों पर ध्यान देने के लिए समझदारी से काम लेना होगा. माता-पिता का स्वास्थ्य भी संतोषजनक रहेगा.
व्यापार और नौकरी
व्यापार में सूर्य दशम भाव में स्थित है और बुध भी वहीं उपस्थित है, जबकि देवगुरु दूसरे भाव में हैं. इस स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा. इस माह व्यापार में निवेश करने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. जो लोग ट्रेडिंग से जुड़े व्यवसाय में हैं, उन्हें भी अच्छा मुनाफा होगा. नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए 12 फरवरी 2025 तक नौकरी में शुभ योग बन रहा है, जिससे उनके कार्य की सराहना होगी. हालांकि, 12 फरवरी के बाद नौकरी में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं, इसलिए कार्य क्षेत्र में सतर्क रहना आवश्यक है.
मेष राशि वालों का भूमि से संबंधित विवाद समाप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल
वृषभ राशि वालों का अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते है, पढ़ें मासिक राशिफल
मिथुन राशि वालों का पार्टनर के साथ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल
कर्क राशि वालों को प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल
शिक्षा और करियर
मेष राशि के छात्रों को अध्ययन में विशेष ध्यान केंद्रित करना होगा, क्योंकि शनि एकादश भाव में स्थित है. 12 फरवरी के बाद सूर्य और शनि की युति होने वाली है, इसलिए इस समय को पढ़ाई में लगाना महत्वपूर्ण है. सहपाठियों का सहयोग भी प्राप्त होगा. उच्च शिक्षा के लिए यह समय अनुकूल है और करियर में भी अच्छे लाभ की संभावना है. इस समय अपनी नीतियों पर ध्यान दें और ईमानदारी से कार्य करें, जिससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें. छठे भाव में केतु अचानक परिवर्तन ला सकता है.
प्रेम जीवन
फरवरी के महीने में प्रेम संबंधों की स्थिति मिश्रित रहेगी. द्वादश भाव में शुक्र और राहु एक साथ हैं, जबकि सूर्य नवम भाव में स्थित है. प्रेमी के साथ रोमांस का अच्छा अवसर मिलेगा और साथी का सहयोग भी प्राप्त होगा. 15 फरवरी के बाद, प्रेमी के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद उत्पन्न हो सकता है, और नए साथी की प्रतीक्षा करनी होगी.
सिंह राशि वालों के लिए आय के कई स्रोत उपलब्ध होंगे, पढ़ें मासिक राशिफल
कन्या राशि वालों की वेतन वृद्धि की संभावना है, पढ़ें मासिक राशिफल
तुला राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरमार होगी, पढ़ें मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों का कार्य क्षेत्र में दबाव रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
स्वास्थ्य
फरवरी के महीने में आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि, 15 फरवरी के बाद आपको स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें बुखार की समस्या शामिल हो सकती है. हल्की चोट लगने की संभावना भी है. लेकिन, यदि आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं, तो इस माह आपको राहत मिलने की उम्मीद है.
लकी नंबर: 8
लकी कलर: लाल
धनु राशि वालों को मित्रों का सहयोग मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
मकर राशि वालों की की आय संतोषजनक रहेगी, पढ़ें मासिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के करियर में मेहनत का फल अच्छा मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
मीन राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें मासिक राशिफल
उपाय
- भगवान शंकर की पूजा करें और उनका अभिषेक करें.
- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










