ePaper

वृश्चिक राशि वालों का कार्य क्षेत्र में दबाव रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Updated at : 30 Jan 2025 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
Scorpio Monthly Horoscope February 2025 in Hindi

Scorpio Monthly Horoscope February 2025

Scorpio Monthly Horoscope February 2025: फरवरी 2025 की शुरूआत होने जा रही है, वृश्चिक राशि के लिए आने वाला माह कैसा रहेगा, यहां से जानें मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Scorpio Monthly Horoscope February 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का दूसरा महीना, फरवरी, हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

पारिवारिक जीवन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिश्रित अनुभवों से भरा रहेगा. चौथे भाव में शनि के साथ बुध उपस्थित हैं, जबकि दूसरे भाव के स्वामी वृहस्पति सप्तम भाव में स्थित हैं, जिससे परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे. हालांकि, परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रह सकती हैं. परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतें और विवादों से दूर रहें. रिश्तेदारों के साथ वित्तीय लेन-देन से बचें. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होगा, माता-पिता का स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण रहेगा.

व्यापार और नौकरी

व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त करने के लिए मेहनत आवश्यक है. सप्तम भाव का स्वामी राहु पंचम भाव में स्थित है, जिससे व्यापार में निवेश करने पर लाभ की संभावना बढ़ जाती है. नए व्यापार की शुरुआत के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है, और बाजार में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे कार्य करने की विधियों में बदलाव आएगा और आपके कार्य की सराहना होगी. नौकरी की स्थिति भी संतोषजनक रहेगी.

शिक्षा और करियर

छात्रों के लिए फरवरी का महीना अध्ययन में विशेष ध्यान देने का है, जिससे आगे की पढ़ाई सुचारू रूप से हो सके. कॉलेज में अध्ययन कर रहे छात्रों को भी ध्यान केंद्रित करना होगा, क्योंकि पंचम भाव में शुक्र की स्थिति है. उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. करियर में आपको आनंद की अनुभूति होगी और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. करियर भाव का स्वामी मंगल आठवें भाव में है, जिससे आप अपने कार्य को सहजता से पूरा कर सकेंगे और किसी बड़े प्रोजेक्ट में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

मेष राशि वालों का भूमि से संबंधित विवाद समाप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल

वृषभ राशि वालों का अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते है, पढ़ें मासिक राशिफल

मिथुन राशि वालों का पार्टनर के साथ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

कर्क राशि वालों को प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में अनेक खुशियों की प्राप्ति होगी, क्योंकि राहु और शुक्र पंचम भाव में स्थित हैं. प्रेम संबंधों में जो असमंजस था, वह समाप्त होगा और संबंधों में प्रगति होगी. प्रेमी के साथ समय बिताने का आनंद लेंगे और दोनों का प्यार गहराएगा. प्रेमी आपकी सहायता भी करेगी और प्रेम विवाह की योजनाएं सफल होंगी. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और पत्नी के साथ रोमांस का आनंद लेंगे, जिससे वह प्रसन्न रहेंगी.

सिंह राशि वालों के लिए आय के कई स्रोत उपलब्ध होंगे, पढ़ें मासिक राशिफल

कन्या राशि वालों की वेतन वृद्धि की संभावना है, पढ़ें मासिक राशिफल

तुला राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरमार होगी, पढ़ें मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों का कार्य क्षेत्र में दबाव रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

स्वास्थ्य

इस महीने आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, क्योंकि मंगल आठवें भाव में और वृहस्पति सप्तम भाव में स्थित हैं. राहु पंचम भाव में है, जिससे पेट से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की संभावना है. पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी.

लकी नंबर: 3
लकी कलर: नीला

धनु राशि वालों को मित्रों का सहयोग मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

मकर राशि वालों की की आय संतोषजनक रहेगी, पढ़ें मासिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के करियर में मेहनत का फल अच्छा मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

मीन राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें मासिक राशिफल

उपाय

  • शनिवार को शनि का पूजन करें और शनि स्तोत्र का पाठ करें.
  • शनिवार को काला तिल दान करें.
  • बजरंग बाण का पाठ करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola