कुंभ राशि वालों के करियर में मेहनत का फल अच्छा मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jan 2025 12:48 PM

विज्ञापन

Aquarius Monthly Horoscope February 2025

Aquarius Monthly Horoscope February 2025: फरवरी 2025 की शुरूआत होने जा रही है, कुंभ राशि के लिए आने वाला माह कैसा रहेगा, यहां से जानें मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Aquarius Monthly Horoscope February 2025: कुंभ राशि के जातक यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का दूसरा महीना, फरवरी, हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

परिवारिक जीवन

फरवरी का महीना परिवारिक जीवन के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. दूसरे भाव में शनि और बुध के साथ-साथ चौथे भाव के स्वामी मंगल छठे भाव में स्थित हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच कभी-कभी कलह उत्पन्न हो सकता है. परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद भी हो सकता है. हालांकि, परिवार की बातें बाहरी लोगों के साथ साझा नहीं करनी चाहिए. माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा. परिवार का माहौल सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास करें.

मेष राशि वालों का भूमि से संबंधित विवाद समाप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल

वृषभ राशि वालों का अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते है, पढ़ें मासिक राशिफल

मिथुन राशि वालों का पार्टनर के साथ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

कर्क राशि वालों को प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल

व्यापार और नौकरी

व्यापार में सफलता के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी. व्यापार भाव में सूर्य की दृष्टि होने से आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे मुनाफा भी होगा. व्यापार के संबंध में यात्रा की योजना बन सकती है, जो लाभकारी सिद्ध होगी. महीने के दूसरे सप्ताह में व्यापार से संबंधित कर्ज समाप्त हो जाएगा. नौकरी के मामले में स्थिति मिश्रित रहेगी, आपको अपने कार्य करने के तरीके में बदलाव लाना होगा, जिससे आपका प्रदर्शन बेहतर हो सकेगा.

शिक्षा और करियर

छात्रों के लिए फरवरी का महीना शुभ रहने वाला है. आपकी पढ़ाई का परिणाम संतोषजनक आएगा. कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों को सहपाठियों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि यह आपकी पढ़ाई में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वालों को सफलता प्राप्त होगी. करियर में मेहनत का फल अच्छा मिलेगा, क्योंकि छठे भाव में मंगल की स्थिति है. अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए परियोजनाओं पर कार्य करें, जिससे लाभ प्राप्त होगा.

सिंह राशि वालों के लिए आय के कई स्रोत उपलब्ध होंगे, पढ़ें मासिक राशिफल

कन्या राशि वालों की वेतन वृद्धि की संभावना है, पढ़ें मासिक राशिफल

तुला राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरमार होगी, पढ़ें मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों का कार्य क्षेत्र में दबाव रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

प्रेम जीवन

कुम्भ राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन में स्थिति मिश्रित रहेगी. अपने साथी के साथ वादे करते समय सतर्क रहें, क्योंकि असत्य वादे करने से आप अधिक तनाव में रह सकते हैं. वृहस्पति चौथे भाव में स्थित है, जिससे आपसी समझ में कमी आ सकती है. जो लोग प्रेम विवाह की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल नहीं है. रिश्तों में दरार आने की संभावना है. फरवरी के महीने में वैवाहिक जीवन में समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, और पति-पत्नी के व्यवहार में बदलाव आएगा, जिससे तालमेल में कठिनाई होगी.

स्वास्थ्य

कुम्भ राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस माह मिश्रित रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें, अन्यथा समस्याएँ बढ़ सकती हैं. वृहस्पति चौथे भाव में है, राहु दूसरे भाव में और शनि तथा शुक्र पहले भाव में हैं, जिससे नींद की समस्या और दांतों में दर्द हो सकता है. 15 फरवरी के बाद स्वास्थ्य में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन इस समय कमर के निचले हिस्से में समस्या हो सकती है. जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें विशेष ध्यान रखना चाहिए.

लकी नंबर: 7
लकी कलर: स्लेटी

धनु राशि वालों को मित्रों का सहयोग मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

मकर राशि वालों की की आय संतोषजनक रहेगी, पढ़ें मासिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के करियर में मेहनत का फल अच्छा मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

मीन राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें मासिक राशिफल

उपाय

प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा के साथ बजरंग बाण का पाठ करें.
शनिवार के दिन दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें और तिल के तेल का दीपक प्रज्वलित करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola