तुला राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरमार होगी, पढ़ें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jan 2025 12:53 PM

विज्ञापन

Libra Monthly Horoscope February 2025

Libra Monthly Horoscope February 2025: फरवरी 2025 की शुरूआत होने जा रही है, तुला राशि के लिए आने वाला माह कैसा रहेगा, यहां से जानें मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Libra Monthly Horoscope February 2025: तुला राशि के जातक यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का दूसरा महीना, फरवरी, हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

पारिवारिक जीवन

तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना बहुत अच्छा रहने वाला है. मंगल नवम भाव में स्थित है और चौथे भाव में सूर्य के साथ बुध भी है, जिससे परिवार में चल रहे पुराने विवादों का समाधान होगा. पारिवारिक असमंजस समाप्त होगा और सभी सदस्य एकजुट होकर रहेंगे. पारिवारिक आय संतोषजनक रहेगी. हालांकि, शनि के अस्त होने के कारण पारिवारिक कार्यों की गति धीमी हो सकती है, लेकिन आय में कोई कमी नहीं आएगी. आठवें भाव में वृहस्पति की स्थिति केतु पर दृष्टि डाल रही है, जिससे माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा.

मेष राशि वालों का भूमि से संबंधित विवाद समाप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल

वृषभ राशि वालों का अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते है, पढ़ें मासिक राशिफल

मिथुन राशि वालों का पार्टनर के साथ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

कर्क राशि वालों को प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल

व्यापार और नौकरी

फरवरी का महीना व्यापार के लिए सकारात्मक रहने वाला है, क्योंकि मंगल नवम भाव में स्थित है. व्यापार में ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है; जितना अधिक निवेश करेंगे, उतना ही लाभ प्राप्त होगा. व्यापार में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे बाजार में आपका मान बढ़ेगा. नौकरी के क्षेत्र में सतर्कता बरतें, क्योंकि कई प्रकार की चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं. कार्यस्थल पर मेहनत करें, क्योंकि सूर्य और बुध दशम भाव को देख रहे हैं. इस समय नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है, लेकिन शांति से कार्य करना आवश्यक है.

शिक्षा और करियर

छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर उपलब्ध होने वाले हैं, जो कि पंचम भाव में शनि और बुध की स्थिति के कारण है. पंचम भाव में बुधादित्य योग के चलते शिक्षा में प्रगति होगी. समय का सही उपयोग करें और आगे बढ़ें. 22 फरवरी से शिक्षा में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकता है. करियर के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें और अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें. बेवजह के विवादों में न पड़ें और इस माह किसी नए प्रोजेक्ट पर ध्यान न दें, अन्यथा यह परेशानी का कारण बन सकता है.

प्रेम जीवन

प्रेम संबंध अत्यंत सुखद रहने की संभावना है. पंचम भाव में सूर्य और बुध की स्थिति आपके लिए अच्छे योग का निर्माण कर रही है, जिससे प्रेम संबंध में रोमांस की भरपूर संभावनाएँ हैं. आपका प्रेमी आपकी भावनाओं को अच्छी तरह समझेगा. हालांकि, 12 फरवरी के बाद प्रेम संबंध में कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में खुशियों की भरमार होगी और पत्नी के साथ घूमने-फिरने की योजना बनेगी, जिससे दोनों प्रसन्न रहेंगे. आपके प्रेम संबंध की नींव और भी मजबूत होगी.

सिंह राशि वालों के लिए आय के कई स्रोत उपलब्ध होंगे, पढ़ें मासिक राशिफल

कन्या राशि वालों की वेतन वृद्धि की संभावना है, पढ़ें मासिक राशिफल

तुला राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरमार होगी, पढ़ें मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों का कार्य क्षेत्र में दबाव रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है. राशि के स्वामी शुक्र छठे भाव में राहु के साथ उच्च स्थिति में हैं, जबकि केतु बारहवें भाव में है और वृहस्पति की दृष्टि केतु पर है. इस माह छठे भाव में शनि और बुध की स्थिति पेट से संबंधित समस्याएँ उत्पन्न कर सकती है, और बीच-बीच में आंखों से जुड़ी समस्याएँ भी हो सकती हैं.

लकी नंबर: 6
लकी कलर: फिरोजा

धनु राशि वालों को मित्रों का सहयोग मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

मकर राशि वालों की की आय संतोषजनक रहेगी, पढ़ें मासिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के करियर में मेहनत का फल अच्छा मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

मीन राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें मासिक राशिफल

उपाय

  • प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • शनिवार को बंदर को भोजन दें.
  • विष्णुसहह्स्त्र नाम का पाठ करे .

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola