सिंह राशि वालों के लिए आय के कई स्रोत उपलब्ध होंगे, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jan 2025 12:54 PM
Leo Monthly Horoscope February 2025
Leo Monthly Horoscope February 2025: फरवरी 2025 की शुरूआत होने जा रही है, सिंह राशि के लिए आने वाला माह कैसा रहेगा, यहां से जानें मासिक राशिफल.
Leo Monthly Horoscope February 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का दूसरा महीना, फरवरी, हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.
परिवारिक जीवन
सिंह राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना परिवारिक जीवन में सकारात्मकता लाएगा. परेशानियों का समाधान होगा, क्योंकि दशम भाव में वृहस्पति स्थित है. सूर्य छठे भाव में है, जबकि सप्तम भाव में शनि और बुध उपस्थित हैं. परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे, हालांकि बीच-बीच में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. परिवार में मान-सम्मान प्राप्त होगा, लेकिन कुटुंब के सुख में कुछ कमी आ सकती है. मंगल का सहयोग भरपूर रहेगा और आय की स्थिति संतोषजनक रहेगी. आय के कई स्रोत उपलब्ध होंगे और भूमि-भवन का लाभ भी मिलेगा.
मेष राशि वालों का भूमि से संबंधित विवाद समाप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल
वृषभ राशि वालों का अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते है, पढ़ें मासिक राशिफल
मिथुन राशि वालों का पार्टनर के साथ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल
कर्क राशि वालों को प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल
व्यापार और नौकरी
व्यापार में लाभ की संभावनाएँ हैं और उन्नति की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर है. शनि और बुध की युति सातवें भाव में स्थित है, जबकि शनि अस्त है, इसलिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी ताकि आप अपने व्यापार को ऊँचाइयों तक पहुँचा सकें. व्यापार में निवेश करने से बचें और वर्तमान स्थिति को व्यवस्थित करें. किसी की सुनियोजित बातों पर ध्यान न दें. नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, इसलिए कार्यालय की राजनीति से दूर रहें और विवादों से बचें. कार्य क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है.
शिक्षा और करियर
छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. अपने सीनियर्स से मार्गदर्शन लेकर आगे बढ़ें. शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी. यदि आप स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं, तो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आपको लाभ मिलेगा. उच्च शिक्षा के स्वामी वृहस्पति दशम भाव में स्थित हैं, जो आपके करियर के लिए अनुकूल है. हालाँकि, करियर में संघर्ष का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि छठे भाव में सूर्य है. यदि आप नई नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस माह धैर्य रखना पड़ेगा.
सिंह राशि वालों के लिए आय के कई स्रोत उपलब्ध होंगे, पढ़ें मासिक राशिफल
कन्या राशि वालों की वेतन वृद्धि की संभावना है, पढ़ें मासिक राशिफल
तुला राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरमार होगी, पढ़ें मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों का कार्य क्षेत्र में दबाव रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में फरवरी का महीना मिश्रित अनुभव लेकर आएगा, जिसमें प्रेमी के साथ कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. आप अपने साथी को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे, लेकिन 15 फरवरी के बाद संबंध में सुधार होगा. पंचम भाव में सूर्य और बुध की स्थिति है, जबकि दशम भाव में वृहस्पति विराजमान हैं, जो नए प्रेम संबंध की संभावनाओं को उजागर करते हैं. वैवाहिक जीवन में शनि सप्तम भाव में और राहू आठवें भाव में स्थित हैं, जिससे विवाहित जीवन में कुछ कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन माह के अंत में स्थिति अनुकूल हो जाएगी.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के मामले में माह के मध्य तक स्थिति संतोषजनक नहीं रहेगी. सप्तम भाव में शनि और आठवें भाव में राहू की उपस्थिति के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है. मंगल द्वादश भाव में वक्री होकर स्थित हैं, जिससे स्वास्थ्य में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. पत्नी का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा, और आंखों तथा मूत्र संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. 15 फरवरी के बाद बुखार और सूजन जैसी समस्याएँ भी सामने आ सकती हैं.
धनु राशि वालों को मित्रों का सहयोग मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
मकर राशि वालों की की आय संतोषजनक रहेगी, पढ़ें मासिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के करियर में मेहनत का फल अच्छा मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
मीन राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें मासिक राशिफल
उपाय
- प्रत्येक दिन सूर्योदय के समय भगवान भास्कर को तांबे के लोटे में जल भरकर, लाल चंदन और लाल फूल डालकर अर्पित करें.
- आदित्य हृदय स्रोत का पाठ अवश्य करें.
- शनिवार को सफाईकर्मी को नाश्ता प्रदान करें.
लकी नंबर: 9
लकी कलर: संतरी
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










