कोयल मल्लिक को लेकर सुकांता मजूमदार का खुलाया, बताया इस्तीफे के बाद क्या होगा अगला कदम

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
कोयल मल्लिक

कोयल मल्लिक

टॉलीवुड अभिनेत्री कोयल मल्लिक के राज्यसभा से इस्तीफे ने सबको चौंका दिया है. केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जानें भाजपा की क्या है योजना.

विज्ञापन

हावड़ा : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कोयल मल्लिक के अगले कदम को लेकर खुलासा कर दिया है. सुकांता मजूमदार कहा कि कोयल मल्लिक भी वही करेंगी, जो अन्य तीन सांसदों ने किया है. 6 अप्रैल को शपथ लेने के बाद कोयल मल्लिक ने 16 जुलाई को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया.

कोयल ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

टॉलीवुड अभिनेत्री का राजनीति में प्रवेश एक बड़ा आश्चर्य था और इस्तीफा देने के बाद उन्होंने और भी बड़ा आश्चर्य पैदा कर दिया. उन्होंने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव से मुलाकात के बाद इस्तीफा दिया. उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है. सवाल यह है कि कोयल का राजनीतिक भविष्य क्या होगा?

भाजपा बना सकती है उम्मीदवार

अभिनेत्री कोयल मल्लिक के राज्यसभा से इस्तीफे के बारे में सुकांता मजूमदार ने कहा- जिस तरह तीन सांसदों ने पहले इस्तीफा देकर सांसद पद पर वापसी की है, वह भी उसी तरह वापसी करेंगी. गौरतलब है कि तृणमूल के तीन पूर्व सांसद सुष्मिता देब, प्रकाशचिक बराइक और सुखेन्दु शेखर रॉय हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राज्यसभा में भाजपा हो रही मजबूत

सुकांत मजूमदार ने कहा-राज्यसभा में भाजपा की ताकत धीरे-धीरे बढ़ रही है, क्योंकि भाजपा को जनता के हित में बहुत काम करना है, जो उन्हें आने वाले दिनों में करना होगा. बंगाल से इस बार सुखेन्दु शेखर, प्रकाश चिक बराइक और सुष्मिता देव की जीत पक्की है. कोयल का भी भाजपा उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा में वापसी संभव दिख रही है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola