धनु राशि वालों को मित्रों का सहयोग मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jan 2025 12:51 PM
Sagittarius Monthly Horoscope February 2025
Sagittarius Monthly Horoscope February 2025: फरवरी 2025 की शुरूआत होने जा रही है, धनु राशि के लिए आने वाला माह कैसा रहेगा, यहां से जानें मासिक राशिफल.
Sagittarius Monthly Horoscope February 2025: धनु राशि के जातक यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का दूसरा महीना, फरवरी, हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना किस प्रकार का होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.
पारिवारिक जीवन
धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना सावधानी बरतने का है. चौथे भाव में राहु और बुध स्थित हैं, जबकि दशम भाव में केतु और कुटुंब भाव में सूर्य है, जिससे परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. परिवार में संवाद करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध को काबू में रखें. राहु और बुध के प्रभाव से इस महीने अचल संपत्ति की खरीदारी का योग बन रहा है. भाई-बहन आपका सहयोग करेंगे, इसलिए उनके भावनाओं की कद्र करना आवश्यक है.
मेष राशि वालों का भूमि से संबंधित विवाद समाप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल
वृषभ राशि वालों का अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते है, पढ़ें मासिक राशिफल
मिथुन राशि वालों का पार्टनर के साथ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल
कर्क राशि वालों को प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल
व्यापार और नौकरी
इस माह व्यापार में जल्दबाजी से बचना आवश्यक है. ग्राहकों के साथ व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखें. जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें विवादों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार के स्वामी के लिए बुध की स्थिति अनुकूल नहीं है, और सप्तम भाव में मंगल की उपस्थिति से सोच-समझकर निर्णय लेना आवश्यक है. नौकरी करने वालों को सावधानी से कार्य करना होगा. कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, इससे नौकरी में उन्नति की संभावना बढ़ेगी. अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना महत्वपूर्ण है.
शिक्षा और करियर
छात्रों को इस माह अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा, तभी वे सफलता प्राप्त कर सकेंगे. उच्च शिक्षा के लिए अध्ययन कर रहे छात्रों को इस माह महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है. वृहस्पति का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आत्मविश्वास में अति नहीं करनी चाहिए. मित्रों का सहयोग भी मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के सफल होने की संभावना है. करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए छठे भाव में गुरु की स्थिति का लाभ उठाएं और अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए कार्य को पूरा करें.
सिंह राशि वालों के लिए आय के कई स्रोत उपलब्ध होंगे, पढ़ें मासिक राशिफल
कन्या राशि वालों की वेतन वृद्धि की संभावना है, पढ़ें मासिक राशिफल
तुला राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरमार होगी, पढ़ें मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों का कार्य क्षेत्र में दबाव रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में सुखद अनुभव रहेगा. प्रेमी के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है. यदि आप नए साथी की खोज में हैं, तो इस महीने आपके मित्रों से मुलाकात होगी. विवाहित जीवन की शुरुआत में थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी. पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा, क्योंकि उनकी तबियत ठीक नहीं रहेगी.
स्वास्थ्य
धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना स्वास्थ्य के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. राशि के स्वामी छठे भाव में स्थित हैं, जबकि चौथे भाव में राहु और शुक्र का प्रभाव है. तीसरे भाव में शनि के कारण लीवर से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. गैस और डायबिटीज के रोगियों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा. सुबह टहलना फायदेमंद रहेगा.
धनु राशि वालों को मित्रों का सहयोग मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
मकर राशि वालों की की आय संतोषजनक रहेगी, पढ़ें मासिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के करियर में मेहनत का फल अच्छा मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
मीन राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें मासिक राशिफल
लकी नंबर: 2
लकी कलर: केशरी
उपाय
- भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले वस्त्र का दान करें.
- प्रत्येक दिन सुबह उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे में जल डालकर उसमें लाल चंदन मिलाकर अर्पित करें.
- वृद्ध ब्राह्मण को भोजन कराना न भूलें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










