ePaper

प्रभात खबर को साधुवाद

Updated at : 02 Oct 2019 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर को साधुवाद

प्रभात खबर ने कॉरपोरेट अस्पतालों द्वारा लाचार, बेबस, असहाय मरीजों के लूट, शोषण और उनकी परेशानियों का बेजा फायदा उठाने से संबंधित समाचार प्रकाशित कर पीड़ित मानवता पर सचमुच बड़ा उपकार किया है. जागरूक मरीज तो अस्पतालों से सचमुच अब हिसाब लेंगे. आंख मूंद कर तो वे इनके बिलों का भुगतान करनेवाले हैं नहीं. ऐसे […]

विज्ञापन
प्रभात खबर ने कॉरपोरेट अस्पतालों द्वारा लाचार, बेबस, असहाय मरीजों के लूट, शोषण और उनकी परेशानियों का बेजा फायदा उठाने से संबंधित समाचार प्रकाशित कर पीड़ित मानवता पर सचमुच बड़ा उपकार किया है.
जागरूक मरीज तो अस्पतालों से सचमुच अब हिसाब लेंगे. आंख मूंद कर तो वे इनके बिलों का भुगतान करनेवाले हैं नहीं. ऐसे ही समाचारों से लगता है कि सचमुच में एक सही समाचार पत्र पढ़ रहा हूं. प्रभात खबर से एक बार पुनः निवेदन है कि बहुत से लोग हैं जो हृदय संबंधी बीमारी, किडनी फेलियर, घुटनों के दर्द आदि से परेशान हैं.
वे सरकारी अस्पतालों के कुप्रबंधन के समाचारों से वहां जाना नहीं चाहते और निजी अस्पताल हैं कि ऐसे मरीजों को लूटने के लिए तैयार बैठे हैं. अगर अखबार इसकी पूरी जानकारी प्रकाशित करे तो मरीज को अपने इलाज के लिए योजना बनाने में काफी सुविधा होगी.
पारस नाथ सिन्हा, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola